Top 10 News: डोरेमोन सीरीज के निर्देशक त्सुतोमु शिबायामा का निधन, सांप के जहर मामले में एल्विश यादव को मिली राहत

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 06:10 PM

top 10 news doraemon series director tsutomu shibayama dies elvish gets relief

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज डॉरेमोन बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव सांप के जहर मामले में बड़ी...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज डॉरेमोन बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव सांप के जहर मामले में बड़ी राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..


नहीं रहे बच्चों की फेवरेट सीरीज डोरेमोन के निर्देशक Tsutomu Shibayama, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज डॉरेमोन बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। त्सुतोमु के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


नोरा फतेही ने मेकर्स पर फोड़ा 'सरके चुनरी तेरी सरके' के अश्लील लिरिक्स का ठीकरा, कहा- मुझसे कोई अप्रूवल नहीं लिया

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनका ये गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया है और लोगों ने इसके लिरिक्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए। हालांकि, तमाम विवादों के बीच अब यह सॉन्ग यूट्यूब से हट गया है और सरकार ने भी इसे पूरी तरह बैन कर दिया है। इसी बीच अब इस कंट्रोवर्सी पर नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सबको सचाई बताई है।
 


दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने पति विवेक संग कंफर्म की प्रेग्नेंसी, 6 महीने तक छुपाई प्रेग्‍नेंसी, जून में देंगी बेबी को जन्म
टीवी फेमस एक्ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर खबर सामने आई थी कि दिव्यांका पति विवेक दहिया संग शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं, अब इस खबर पर कपल ने खुद मुहर लगा दी है कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 

 चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को मिली राहत, कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ाई अंतरिम जमानत
एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में 9 करोड़ का कर्ज न चुका पाने की स्थिति में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हालांकि, 11 दिनों तक जेल में रहने के बाद वह जेल से बाहर आ गए थे। राजपाल को 16 फरवरी को 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत मिली थी। वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। कोर्ट ने राजपाल यादव की अंतरिम जमानत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।


'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज के कैंसल होने पर निर्देशक ने मांगी माफी, कहा-फैंस का प्यार उनके लिए बहुत कीमती है

आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए खास प्रिव्यू शो रखे थे, लेकिन शो देखने निकले दर्शकों को निराश होना पड़ा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में किसी वजह से कई शो रद्द हो गए। वहीं, अब हाल ही में इस गलती के लिए निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से माफी मांगी है और इसके पीछे वजह भी बताई है। 

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने मिलकर खरीदा सपनों का आशियाना, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

जिंदगी में अपने सपनों का आशियाना बनाना हर किसी का ड्रीम होता है और ऐसा ही सपना हाल ही में टीवी कपल राहुल वैद्या और दिशा परमार ने पूरा कर लिया है। हाल ही में दोनों ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है और पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश किया। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की हैं।
 


 तड़के सुबह एक्ट्रेस निमिषा नायर के साथ हुई बदसलूकी, फ्लाईओवर में हुआ डरावना मंजर

महिलाओं के साथ आए दिन बदसलूकी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस निमिषा नायर ऐसी ही घटना का शिकार हो गईं। मुंबई में निमिषा के साथ बदसूलकी की गई और धमकी भी दी गई। इस घटना का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया है। 

 

सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को SC ने दी बड़ी राहत, रद्द की FIR

यूट्यूबर एल्विश यादव सांप के जहर मामले में बड़ी राहत मिली है।  सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है, जिसमें उन पर वीडियो शूट के दौरान सांप के जहर के इस्तेमाल और कथित रेव पार्टियों में ड्रग्स से जुड़े आरोप लगाए गए थे।

 
 
प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी का पहला पोस्ट, पति विवेक संग व्हाइट ट्विनिंग करती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
 

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस शादी के पूरे 10 साल बाद पति विवेक दहिया के बच्चे की मां बनने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कपल ने इस खुशखबरी की पुष्टि की थी। वहीं, अब हाल ही में प्रेग्नेंट दिव्यांका का पहला पोस्ट सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।
  

सिंगर मंगली ने ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के लिए मांगी माफी, कहा- अनजाने में हुई इस गलती के लिए..
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने इस गाने की कड़ी आलोचना की और लिरिक्स पर अश्लीलता का आरोप लगाया। तमाम विवादों के बीच अब ये गाना बैन हो गया है। इसी बीच अब हाल ही में गाने की सिंगर मंगली ने पब्लिकली माफी मांगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!