Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jan, 2018 10:45 AM

दिल्ली की रहने मिनिषा लांबा आज 32 साल की हुई। 18 जनवरी 1985 को जन्मीं एक्ट्रेस को कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला था।
मुंबई: दिल्ली की रहने मिनिषा लांबा आज 32 साल की हुई। 18 जनवरी 1985 को जन्मीं एक्ट्रेस को कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला था।

बॉलीवुड हीरोइन मिनिषा लांबा को पत्रकार बनने का शौक था पर मॉडलिंग करते हुए वो फिल्मी दुनिया में काम करने लगीं। साल 2005 में फिल्म 'यहां' से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था।
मिनिषा लांबा का नाम नाक की सर्जरी के बाद चर्चा में आया था। उन्होंने एक्टिंग करियर के दौरान सर्जरी करवाई थी।

बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिनिषा का अफेयर चला था। खुद आर्य ने बिग बॉस सीजन 8 में किया था।

मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे।

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने गुप-चुप तरीके से अपने ब्वायफ्रेंड रेयान थाम से शादी करके सभी को चौंका दिया था।
