सालों बाद सलमान के शो में Ex का आमना-सामना ! एक्स शरद मल्होत्रा संग 'बिग बाॅस' में आने की खबरों पर दिव्यांका ने तोड़ी चुप्पी

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Aug, 2025 10:37 AM

divyanka tripathi sharad malhotra to reunite in bigg boss 19 actress react

टीवी का सबसे बड़ा विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की चर्चा जोरों शोरों पर हैं। शो जल्द ही दस्तक देने वाला है और इससे पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब खबर है कि 'ये हैं मोहब्बतें' की 'इशिता भल्ला' यानि फेमस...


मुंबई: टीवी का सबसे बड़ा विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की चर्चा जोरों शोरों पर हैं। शो जल्द ही दस्तक देने वाला है और इससे पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब खबर है कि 'ये हैं मोहब्बतें' की 'इशिता भल्ला' यानि फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इसका हिस्सा हो सकती हैं। मेकर्स उन्हें शो में लाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

दिलचस्प बात ये है कि कभी उनके बॉयफ्रेंड रहे शरद मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया है। जी हां, 'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और शरद मल्होत्रा को 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया गया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शो के लिए हामी भर दी है। वहीं अब इन खबरों पर दिव्यांका ने चुप्पी तोड़ दी है। दिव्यांका ने कहा-ये सब झूठ है और वे हर साल ऐसी खबरें फैलाते हैं। 

PunjabKesari

 

बता दें कि 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' शो साल 2006 में आया था करीब 19 साल पहले। दिव्यांका ने विद्या तो शरद ने सागर का रोल निभाया था। इसी शो में दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन 7 साल बाद 2015 में इनका ब्रेकअप हो गया था।

PunjabKesari

इस ब्रेकअप के बाद दोनों आगे बढ़ चुके हैं। जहां दिव्यांका ने 2016 में विवेक दहिया से शादी कर ली। उधर शरद ने पूजा बिष्ट को डेट किया, लेकिन 2018 में इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शरद ने साल 2019 में रिप्सी भाटिया से शादी कर ली।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!