कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने बेटे को लेकर शेयर की अपनी बेबसी, कहा- मैं उसे उठा नहीं सकती…’

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jul, 2025 03:16 PM

after cancer surgery dipika kakar shared her condition about her son

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुछ समय पहले लिवर कैंसर की सर्जरी करवाई है, जिससे वो धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में, दीपिका का एक...

मुंबई. मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कुछ समय पहले लिवर कैंसर की सर्जरी करवाई है, जिससे वो धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में, दीपिका का एक लेटेस्ट व्लॉग सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद इमोशनल लग रही हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस के अपसेट होने का क्या कारण है? 


 


लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। इसके बाद व्लॉग के आखिर में दीपिका दिखाती हैं कि वो अपनी मां और बेटे के साथ घर वापस जा रही हैं। कार के बैठते ही दीपिका की मां और उनका बेटा रुहान सो जाते हैं। रुहान दीपिका की गोद में सो रहा होता और इस पर वो अपनी फीलिंगस शेयर करती हैं।

 


एक्ट्रेस बताती हैं कि सर्जरी के बाद अब रुहान उनकी गोद में सोने लगा है। उनके स्टीट्चेस अब अच्छी तरह से हील हो चुके हैं। हालांकि, वो अपने बेटे को अभी भी उठा नहीं सकती हैं, लेकिन वो उनकी गोद में सो सकता है। 

 


एक्ट्रेस का कहना है कि ये पल उनके लिए बेहद कीमती होता है, क्योंकि जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था, तो उन्हें ऐसा लगा था ये दिन वापस आएंगे? आएंगे तो कब आएंगे? अब जब चीजें धीरे-धीरे पहले की तरह ठीक हो रही हैं, तो ये छोटे-छोटे पल उनके लिए बेहद मायने रखते हैं।

  
अपना हेल्थ अपडेट देते दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनके कैंसर ट्रीटमेंट के कारण उन्हें अब अल्सर हो रहे हैं। यानी अभी भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। बस उनकी परेशानियां पहले से कम हो गई हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!