Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 11:42 AM

एकता कपूर ने टीवी शो 'नागिन' सीजन 7 में इस बार प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट किया है। लेकिन तब फैंस काफी निराश हो गए जब एकता ने पुरानी नागिनों को दिखाने से लेकर ड्रैगन और आहना की लड़ाई और वैज्ञानिकों के एक्सपेरिमेंट तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)...
मुंबई. एकता कपूर ने टीवी शो 'नागिन' सीजन 7 में इस बार प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट किया है। लेकिन तब फैंस काफी निराश हो गए जब एकता ने पुरानी नागिनों को दिखाने से लेकर ड्रैगन और आहना की लड़ाई और वैज्ञानिकों के एक्सपेरिमेंट तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जमकर इस्तेमाल किया। इसके लिए यूजर्स ने एकता कपूर को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई। वहीं, अब लगातार मिल रही ट्रोलिंग पर हाल ही में एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एकता कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 'नागिन 7' में AI के इस्तेमाल पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो में कहा, "मुझे मेरे एआई एपिसोड्स के लिए बहुत नफरत मिल रही है।" उन्होंने अपनी क्रिएटिव टीम की तरफ कैमरा घुमाते हुए कहा, "ये हैं वह लोग... ये, ये हैं AI के भूखे। मैं मासूम हूं, ये तीन हैं जो हर सीन में एरोप्लेन, ये, वो... पता नहीं क्या-क्या इस्तेमाल कर रहे हैं।"
इसके तुरंत बाद एकता कपूर ने खुद की तरफ कैमरा घुमाते हुए मजाक में कहा, "नहीं, मैं हूं। मुझे चाहिए ड्रैगन-प्लेन और वो भी बिना किसी बजट के।"
हालांकि, एकता कपूर के इस मजाकिया वीडियो को पोस्ट करने के बाद यूजर्स उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसमें हंसने की कोई बात नहीं है। इस सीजन का इतना हाइप था, इसके लिए एक्साइटमेंट थी, लेकिन स्क्रिप्ट और एडिटिंग ने सबकुछ बिगाड़ दिया।"
दूसरे ने कहा- "सही बात है, एक्ट्रेस बहुत अच्छी है, पर उनके साथ भी वही हो रहा है, जो निया शर्मा के साथ उनके सीजन में किया था... बकवास स्टोरीलाइन।"
अन्य एक ने लिखा, "प्लीज इस देशभक्त नागिन के कॉन्सेप्ट को और एआई नागिन 7 को खत्म करो, बाकी सबकुछ अच्छा है। सभी एक्टर्स बहुत मेहनत कर रहे हैं।"