'मेटियोर गार्डन' फेम एक्ट्रेस का 48 की उम्र में निधन, निमोनिया बना जान का दुश्मन

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Feb, 2025 05:12 PM

meteor garden  fame actress barbie hsu dies by pneumonia

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘Meteor Garden’ फेम एक्ट्रेस और सिंगर बार्बी ह्सु अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका महज 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन का कारण निमोनिया बताया गया है। बार्बी ह्सु की बहन ने सोमवार को इस...

मुंबई. नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘Meteor Garden’ फेम एक्ट्रेस और सिंगर बार्बी ह्सु अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका महज 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन का कारण निमोनिया बताया गया है। बार्बी ह्सु की बहन ने सोमवार को इस दुखद खबर की पुष्टि की, जिसमें उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

बहन ने की मौत की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बार्बी ह्सु की बहन डी ह्सु ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी बहन के निधन की जानकारी दी। बयान में उन्होंने कहा, "चंद्र नव वर्ष के दौरान हम सभी अपनी फैमिली के साथ जापान में छुट्टियां मना रही थी। मेरी सबसे प्यारी बहन बार्बी दुर्भाग्यवश निमोनिया के कारण हमें छोड़कर चली गई।"

 
बार्बी ह्सु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी। उन्होंने साल 2010 में चीनी बिजनेसमैन वांग शियाओं फाई से शादी की थी और इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, 2021 में अपनी पहली शादी के बाद बार्बी ने मार्च 2022 में साउथ कोरिया के फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे कू से शादी की थी। डीजे कू के साथ उनकी शादी को लेकर काफी मीडिया कवरेज हुई थी, क्योंकि डीजे कू के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। डीजे कू के नाम से पहचाने जाने वाले म्यूजिशियन 'क्लोन' के साथ अपने संगीत करियर के लिए प्रसिद्ध हैं।

बार्बी ह्सु का करियर  

वहीं, बार्बी ह्सु का करियर 1994 में सिंगिंग के साथ शुरू हुआ था, जब उन्होंने एसओएस समूह के साथ अपना करियर शुरू किया था। उनकी बहन डी ह्सु भी इस समूह का हिस्सा थीं। हालांकि, बार्बी ह्सु को असली पहचान चाइनीज टीवी शो Meteor Garden से मिली, जो साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलैरिटी दिलाई, और उनके फैंस इस शो के जरिए उनकी अदाकारी के कायल हो गए।

इसके अलावा, बार्बी ने A Chinese Ghost Story, Summer's Desire और Barbie: Queen of Assassins जैसी प्रमुख फिल्मों और टीवी सीरीज में भी काम किया था। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!