मंदाकिनी के पिता का हुआ निधन, रोहित पुरोहित ने खरीदा करोड़ों का आशीयाना..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jul, 2025 05:41 PM

big news from the entertainment world

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंदाकिनी के सिर से पिता का साया उठ गया है। जी हां, मंदाकिनी के पिता जोसेफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो ICU में थे। उन्होंने बुधवार की सुबह आखिरी सांस ली। दूसरी तरफ, इस साल...

मुंबई. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंदाकिनी के सिर से पिता का साया उठ गया है। जी हां, मंदाकिनी के पिता जोसेफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो ICU में थे। उन्होंने बुधवार की सुबह आखिरी सांस ली। दूसरी तरफ, इस साल पापा बनने जा रहे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार रोहित पुरोहित ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। रोहित ने अपने पहले बच्चे के लिए एक नया घर खरीदा है। इस बात की जानकारी खुद रोहित पुरोहित ने ही दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

मंदाकिनी के सिर से उठा पिता का साया, लंदन में पति संग बसी एक्ट्रेस नहीं दे पाएगी पापा को अंतिम विदाई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंदाकिनी के सिर से पिता का साया उठ गया है। जी हां, मंदाकिनी के पिता जोसेफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो ICU में थे। उन्होंने बुधवार की सुबह आखिरी सांस ली। इस दुख की घड़ी में मंदाकिनी अपने पिता के पास नहीं हैं। वो अपने पति के साथ लंदन में हैं। इसी वजह से वो अपने पिता को अंतिम विदाई नहीं दे सकेंगी।

शेफाली जरीवाला की प्रार्थना सभा:जिगर के टुकड़े की याद में फफक कर रोए पापा सतीश, आंखों में आसूं लिए ससुर को संभालते दिखे पराग

 

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला का  27 जून की देर रात निधन हो गया। 42 की शेफाली का कार्डिकय अरेस्ट से निधन हुआ। शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल लेकर गए थे लेकिन एक्ट्रेस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वहीं अब शेफाली की याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई।इस दौरान पिता  सतीश जरीवाला अपने जिगर के टुकड़े को याद कर भावुक हो गए और फूट-फूट कर रो पड़े।

 

पापा बनने से पहले YRKKH के अरमान ने रियल लाइफ अभिरा के लिए खरीदा करोड़ों का आशीयाना, प्रेग्नेंट पत्नी संग किया गृहप्रवेश 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज के लिए ये साल बेहद खास है।  इस साल रोहित पुरोहित पिता बनने वाले हैं। जल्द ही रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज की डिलीवरी होने वाली है। इसी बीच रोहित पुरोहित ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया। रोहित पुरोहित ने अपने पहले बच्चे के लिए एक नया घर खरीदा है। इस बात की जानकारी खुद रोहित पुरोहित ने ही दी है। इस रिपोर्ट में हम आपको रोहित पुरोहित के नए घर की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

न ट्रेक्टर और न जानवर..गरीब किसान खुद बैल बन जोतने लगा खेत तो  मसीहा बने सोनू सूद, कहा-'अपना नंबर भेजिए, हम बैल भेजते हैं'

 

 कहते गरीबी इंसान जो कराये वह कम यानि गरीबी में इंसान को वह सब कुछ करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जो वह शायद सामान्य परिस्थितियों में नहीं करना चाहेगा। अबल अभाव और गरीबी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया है। गरीब बुजुर्ग कपल का ये वीडियो देख आपकी भी आंखों से आंसू आ जाएंगे।  इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैसे के अभाव में किसान खेत की जुताई के लिए ट्रेक्टर या बैल की व्यवस्था नहीं कर पाया लिहाजा हल में उसने खुद को बांध लिया और अपने खेत की जुताई करने लगा। 

 

'हमारी दुनिया अब पहले जैसे नहीं..संजय कपूर की यादों में खोईं करिश्मा कपूर की EX ननद का दिल कचोटने वाला पोस्ट   

 

करिश्मा कपूर के EX पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया था। उन्होंने गलती से मधुमक्खी निकल ली थी जिससे दिल का दौरा पड़ा था। अब उनकी याद में बहन मंदिरा ने एक इमोशनल पोस्ट किया है। इसमें पिता का भी जिक्र किया जिनका निधन 2015 में हुआ था। 20 दिन बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दोनों को याद किया है और दुख बयां किया। 

 

Ramayana First Look: रामायण का फर्स्ट लुक पोस्टर  आउट, राम अवतार में दिखें रणबीर कपूर

 रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण'की हर तरफ चर्चा है। वबीं अब फिल्म 'रामायण' का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है। उनके बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं। पोस्ट में रणबीर धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं।

28 की उम्र में पॉर्न स्टार काइली पेज का निधन,अंतिम संस्कार के लिए परिवार जुटा रहा फंड

मशहूर पॉर्न स्टार काइली पेज अब हमारे बीच नहीं रही।  पॉर्न स्टार काइली पेज ने 25 जून को 28 की उम्र में अंतिम सांस ली। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उनका असली नाम काइली पाइलेंट है। एक रिपोर्ट के अनुसार काइली की मौत का कारण फेंटेनाइल और ड्रग संबंधी सामान है।कथित तौर पर घटनास्थल पर पाए जाने के बाद आकस्मिक ओवरडोज से हुई हालांकि आधिकारिक कारण की पुष्टि होना अभी बाकी है। 

 

 

दीपिका पादुकोण ने रोशन किया देश का नाम, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल हुईं एक्ट्रेस
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए सुर्खियों में हैं। लंबे समय से अपने काम के घंटों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहीं दीपिका ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल किया गया है, और खास बात ये है कि वह मोशन पिक्चर कैटेगरी में नाम पाने वाली पहली भारतीय महिला एक्ट्रेस बन गई हैं।
 

 

24 घंटे के अंदर भारत में दोबारा बैन हुए पाकि सेलेब्स के इंस्टा अकाउंट्स 
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय सरकार ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों और मीडिया चैनलों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध (बैन) लगा दिया है। इससे पहले देश में कुछ पाकिस्तानी सेलिब्रिटी जैसे फवाद खान, माहिरा खान, मावरा होकेन और हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट्स से बैन हट गया था, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। लेकिन अब, सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को इन अकाउंट्स को फिर से ब्लॉक कर दिया।

 

राहतः दिशा सालियान डेथ केस में आदित्य ठाकरे को मिली क्लीन चिट, हाईकोर्ट ने कहा-इस मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे, जिनका नाम इस केस में लंबे समय से घसीटा जा रहा था, उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस केस में उनके खिलाफ कोई सबूत या संदेह नहीं है और उन्हें क्लीन चिट दी जाती है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!