Ramayana First Look: रामायण का फर्स्ट लुक पोस्टर  आउट धनुष थामे राम अवतार में दिखें रणबीर कपूर

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Jul, 2025 12:57 PM

ranbir kapoor ramayana 1st glimpse poster out

रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण'की हर तरफ चर्चा है। वबीं अब फिल्म 'रामायण' का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है। उनके बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते...

मुंबई: रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण'की हर तरफ चर्चा है। वबीं अब फिल्म 'रामायण' का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है। उनके बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं। पोस्ट में रणबीर धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं।

PunjabKesari

फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है। फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है।रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
 

PunjabKesari

 

मालूम हो कि रणबीर कपूर फिल्म में राम के रोल में हैं। वहीं सई पल्लवी फिल्म में मां सीता के रोल में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं। सनी देओल हनुमान.यश रावण के रोल में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं।

PunjabKesari

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। खबरें हैं कि फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है।  2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!