पापा बनने से पहले YRKKH के अरमान ने रियल लाइफ अभिरा के लिए खरीदा करोड़ों का आशीयाना, प्रेग्नेंट पत्नी संग किया गृहप्रवेश

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Jul, 2025 10:11 AM

soon to be parents rohit purohit and sheena bajaj buy dream home

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज के लिए ये साल बेहद खास है। इस साल रोहित पुरोहित पिता बनने वाले हैं। जल्द ही रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज की डिलीवरी होने वाली है। इसी बीच रोहित पुरोहित ने अपने फैंस को एक और...


मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज के लिए ये साल बेहद खास है।  इस साल रोहित पुरोहित पिता बनने वाले हैं। जल्द ही रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज की डिलीवरी होने वाली है।

PunjabKesari

इसी बीच रोहित पुरोहित ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया। रोहित पुरोहित ने अपने पहले बच्चे के लिए एक नया घर खरीदा है। इस बात की जानकारी खुद रोहित पुरोहित ने ही दी है। इस रिपोर्ट में हम आपको रोहित पुरोहित के नए घर की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

PunjabKesari


नए घर में एंट्री करने से पहले ही रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने पूजा करवाई है। अपने नए घर में रोहित पुरोहित और शीना बजाज मैचिंग आउटफिट में नजर आए। ग्रीन कलर की साड़ी में शीना अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखीं।

PunjabKesari

अपने नए घर में कदम रखते ही रोहित पुरोहित और शीना बजाज एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। इस तस्वीर में रोहित पुरोहित के परिवार के लोग शीना बजाज के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। 

 PunjabKesari
रोहित पुरोहित ने कहा- हमने अपने नए घर में बच्चे के लिए हर चीज का ख्याल रखा है। हमारा बेबी इस घर को एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने वाला है। हमें नहीं पता कि हमारा बच्चा बेटा है या बेटी... ऐसे में हम अपने घर के कलर जेंडर न्यूट्रल रखेंगे। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हमारे घर बेटा आएगा या बेटी। अब रोहित पुरोहित और शीना बजाज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। फैंस रोहित पुरोहित और शीना बजाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!