पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन से दुखी कपिल शर्मा, मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा-'आपका योगदान कभी नहीं भूलेंगे'

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Dec, 2024 11:14 AM

manmohan singh passed away kapil sharma pays tribute to former pm

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर की रात 9:51 बजे दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में 92 की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें शाम को ही बेहोशी की हालत में AIIMS...

मुंबई: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर की रात 9:51 बजे दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में 92 की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें शाम को ही बेहोशी की हालत में AIIMS में भर्ती करवाया गया था। मनमोहन सिंह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से सभी देशवासियों को तगड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari

पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई नेताओं और हस्तियों ने मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक जताया।कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है।

कपिल शर्मा ने Manmohan Singh के साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने X अकाउंट पर शेयर की और लिखा- 'भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, अखंडता और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

बता दें कि कपिल शर्मा साल 2019 में मनमोहन सिंह से मिले थे। वह उनके साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर से भी मिले थे। कपिल ने बाद में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं और बताया कि उन्होंने अपनी अमृतसर की जड़ों के बारे में बात की। यही नहीं, मनमोहन सिंह ने उनसे कॉलेज और खाने के बारे में भी बात की थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

151/5

18.4

Lucknow Super Giants are 151 for 5 with 1.2 overs left

RR 8.21
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!