स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे जल्द पापा बनने जा रहे राजकुमार राव, दोनों हाथ जोड़ गुरुद्वारा के सामने झुकाया सिर

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Jul, 2025 12:25 PM

father to be rajkummar rao reached the golden temple to pay obeisance

एक्टर राजकुमार राव इस वक्त कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। दरअसल, 8 साल पहले एक्टर अपनी एक फिल्म को लेकर विवादों में आ गए थे और उसी सिलसिले में उन्हें हाल ही में जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। हालांकि, बाद में एक्टर को जमानत दे दी गई। इन सबके बीच...

 

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव इस वक्त कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। दरअसल, 8 साल पहले एक्टर अपनी एक फिल्म को लेकर विवादों में आ गए थे और उसी सिलसिले में उन्हें हाल ही में जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। हालांकि, बाद में एक्टर को जमानत दे दी गई। इन सबके बीच एक्टर ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

माथा टेका और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति की। अभिनेता ने इस पवित्र स्थल से अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे सर झुकाकर अमृत सरोवर के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

स्वर्ण मंदिर के दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- "सतनाम वाहेगुरु। वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह। ❤️"

एक्टर के इस भावनात्मक पोस्ट ने फैंस के दिलों को छू लिया। तस्वीर में एक्टर सिर झुकाकर अमृत सरोवर के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

पारिवारिक कारणों से की गई यात्रा?
बताया जा रहा है कि राजकुमार राव की यह यात्रा पूरी तरह से निजी और आध्यात्मिक थी। ऐसा माना जा रहा है कि वे यहां अपनी गर्भवती पत्नी पत्रलेखा और उनके आने वाले बच्चे के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

किस मामले में फंसे हैं राजकुमार राव

दरअसल, यह मामला फिल्म 'बहन होगी तेरी' से जुड़ा हुआ है जिसमें राजकुमार राव पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। तब एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।  'बहन होगी तेरी' फिल्म को लेकर राजकुमार राव के खिलाफ साल 2017 में एक केस दर्ज किया गया था।  रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर के एक स्थानीय शिवसेना नेता ने आरोप लगाया था कि फिल्म में भगवान शिव शंकर को गलत तरीके से दिखाया गया जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह नेता 'बहन होगी तेरी' के एक प्रोड्यूसर भी हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!