माथे पर बिंदी, नथ-रखड़ी बोरला और सिर पर पल्लू..राजस्थानी बिंदणी बनीं शिल्पा शेट्टी, इंटरनेट पर छाया एक्ट्रेस का शाही अंदाज़

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jul, 2025 12:38 PM

bindi on forehead nath rakhdi borla  shilpa shetty become rajasthani bindani

50 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाना आज भी अच्छे से आता है। वो 50 साल की होकर भी हर लुक से फैंस का दिल जीतती हैं। कभी साड़ी तो कभी वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली शिल्पा का हाल ही में राजस्थानी रॉयल लुक...

मुंबई. 50 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाना आज भी अच्छे से आता है। वो 50 साल की होकर भी हर लुक से फैंस का दिल जीतती हैं। कभी साड़ी तो कभी वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली शिल्पा का हाल ही में राजस्थानी रॉयल लुक देखने को मिला, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शिल्पा का ये लुक न सिर्फ उनकी खूबसूरती को निखार रहा है, बल्कि उनकी शाही अदाओं ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।

 PunjabKesari


शिल्पा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो गुलाबी रंग की पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहने नजर आ रही हैं। इस पोशाक पर सिल्वर ज़री और बारीक हैंडवर्क किया गया है, जो इसे बेहद खास और एथनिक टच दे रहा है। कैमरे के सामने उन्होंने एक से बढ़कर एक शाही पोज़ दिए हैं।

PunjabKesari

अपने ट्रेडिशनल लुक को और भी रॉयल बनाने के लिए शिल्पा ने गोल्डन और व्हाइट कुंदन के साथ स्टोन वर्क वाली हैवी ज्वेलरी कैरी की है। इसके अलावा, उन्होंने राजस्थान की पारंपरिक रखड़ी बोरला, माथे की बिंदी, हाथ में बाजूबंद, और नथ भी पहनी है, जो उनके लुक को संपूर्ण रानी जैसा बना रहे हैं।

 

PunjabKesari


शिल्पा की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।  कोई उन्हें "मॉडर्न महारानी" तो कोई "राजस्थानी क्वीन" और "ट्रेडिशनल गोल्ड" कह रहा है।


 PunjabKesari


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं। फिलहाल वो डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। शिल्पा को आखिरी बार 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘निकम्मे’ में देखा गया था।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!