काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं सोनल चौहान, सादगी भरे लुक में भगवान की भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Mar, 2026 04:17 PM

sonal chauhan visits pashupatinath temple in kathmandu  pics viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों मायानगरी की भाग दौड़ से दूर धार्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। हाल ही में वह नेपाल के काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा की...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों मायानगरी की भाग दौड़ से दूर धार्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। हाल ही में वह नेपाल के काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें उन्होंनने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

मंदिर परिसर में सोनल चौहान बेहद सादगी और श्रद्धा से भरे अंदाज में नजर आईं। तस्वीरों में उनका आध्यात्मिक रूप साफ झलक रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

अपनी इस यात्रा की तस्वीरें शेयर कर सौनल चौहान ने कैप्शन में लिखा-
कर्ता करे ना कर सके, शिव करे सो होए….
तीन लोक नौ खंड में, महादेव से बड़ा ना कोय….
ॐ नमः शिवाय

PunjabKesari
शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम मंदिर परिसर में व्हाइट आउटफिट में सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं। वो पूरी तरह भक्ति में डूबी हुई दिख रही हैं। फैंस उनकी इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari
 
‘जन्नत’ से मिली पहचान

काम की बात करें तो सोनल चौहान ने साल 2008 में फिल्म जन्नत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। इस फिल्म ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!