मल्लिका शेरावत संग झगड़े पर 20 साल बाद बोले इमरान हाशमी, कहा- हम मूर्ख थे, काश! मैं उनके साथ...

Edited By Parminder Kaur, Updated: 06 Jul, 2024 11:01 AM

emraan hashmi breaks silence on fight with mallika sherawat after 20 years

एक्टर इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'मर्डर' में काम किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इमरान और मल्लिका के बीच उस समय बड़ा झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद दोनों ने कभी भी एक-दूसरे से बात नहीं की, लेकिन कुछ महीने पहले एक...

मुंबई. एक्टर इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'मर्डर' में काम किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इमरान और मल्लिका के बीच उस समय बड़ा झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद दोनों ने कभी भी एक-दूसरे से बात नहीं की, लेकिन कुछ महीने पहले एक इवेंट में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने पैपराजी को साथ में पोज दिए, तो फैंस क्रेजी हो गए और साथ में काम करने की डिमांड करने लगे। अब इमरान ने मल्लिका संग झगड़े पर बात की है।

PunjabKesari
इमरान हाशमी ने कहा- 'उस समय हम युवा और मूर्ख थे। आप जिंदगी में एक ऐसे दौर से गुजरते हैं, जब आपकी फैसले लेने की शक्ति इतनी सीमित हो जाती है कि आप आवेश में आ जाते हैं और जल्द गुस्सा आ जाता है। कुछ ओछी बातें उन्होंने कहीं और कुछ मैंने। लेकिन सब बीते वक्त की बात है।' 

PunjabKesari
इमरान हाशमी जब कुछ समय पहले मल्लिका शेरावत से मिले, तो उन्होंने सारे गिले-शिकवे भुला दिए और साथ में पैपराजी को पोज दिए थे। उस बारे में इमरान ने कहा कि जो कुछ अतीत में हुआ, वो सब भुला दिया। मल्लिका को इतने लंबे समय बाद देखना और मिलना अच्छा लगा। वह एक को-स्टार हैं और काश! मैं उनके साथ दोबारा काम कर पाता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!