Emily in Paris फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, पति संग सेरोगेसी के जरिए किया बेबी गर्ल का स्वागत

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2025 10:28 AM

emily in paris fame actress lily collins welcomed a baby girl through surrogacy

फेमस वेब सीरीज Emily in Paris एक्ट्रेस लिली कॉलिन्स ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। लिली ने अपने निर्देशक पति चार्ली मैकडॉवेल संग सेरोगेसी के जरिए अपनी पहली बच्ची का स्वागत किया है। यह खुशखबरी देते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी गर्ल की...

मुंबई. फेमस वेब सीरीज Emily in Paris एक्ट्रेस लिली कॉलिन्स ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। लिली ने अपने निर्देशक पति चार्ली मैकडॉवेल संग सेरोगेसी के जरिए अपनी पहली बच्ची का स्वागत किया है। यह खुशखबरी देते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी गर्ल की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है और उसका नाम भी रिवील किया है। 

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिली और चार्ली ने एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी और बेबी गर्ल के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। कपल ने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया में आपका स्वागत है, Tove Jane McDowell। हमारे सेरोगेसी के सफर और इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

 

इस खुशखबरी के बाद कपल को उनके फैंस और करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां दे रहे हैं।  

बता दें, लिली और चार्ली ने 2021 में शादी की थी। उनकी शादी कोलोराडो के डनटन हॉट स्प्रिंग्स में हुई थी। चार्ली मैकडॉवेल, प्रसिद्ध एक्टर मैल्कम मैकडॉवेल और एक्ट्रेस मैरी स्टीनबर्गन के बेटे हैं, जबकि लिली कॉलिन्स दिग्गज ड्रमर फिल कॉलिन्स की बेटी हैं।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!