छोटे बेटे रायट का हाथ थामे पेरिस में स्पॉट हुईं प्रेग्नेंट रिहाना, ब्लैक टॉप में कॉन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jul, 2025 05:11 PM

pregnant rihanna spotted in paris with younger son riot

दुनिया की सबसे बड़ी पॉप आइकॉन में से एक, रिहाना इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस की ग्लैमरस सड़कों पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने छोटे बेटे रायट का हाथ थामे नजर आईं। इस दौरान...

  फ्रांस. दुनिया की सबसे बड़ी पॉप आइकॉन में से एक, रिहाना इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस की ग्लैमरस सड़कों पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने छोटे बेटे रायट का हाथ थामे नजर आईं। इस दौरान रिहाना ने अपने बढ़ते हुए बेबी बंप को पूरे आत्मविश्वास के साथ फ्लॉन्ट किया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
रिहाना को पेरिस के 8वें अरोंडिस्मेंट, जो शहर के सबसे पॉश और प्रतिष्ठित इलाकों में से एक माना जाता है, में बेटे रायट के साथ देखा गया। यह पहली बार था जब वह पब्लिक्ली रायट के साथ इस तरह खुलकर नजर आईं।

PunjabKesari

इस दौरान का कैजुअल लुक देखने को मिला। ब्लैक टॉप के साथ ग्रे टक देती स्टाइलिश पैंट पहनी। बड़े बेबी बंप के कारण टॉप से उनका बंप भी नजर आया।

PunjabKesari

इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक सैंडल ही कैरी की और ग्लोसी मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और खुले बालों से लुक को कंप्लीट किया। बेटे संग रिहाना का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

PunjabKesari 

बता दें,  37 वर्षीय रिहाना पहले से ही दो बेटों की मां हैं- आरजेडए (RZA), 3 साल और रायट (Riot), 23 महीने। दोनों बच्चे उनके पार्टनर और मशहूर रैपर A$AP रॉकी के साथ हैं। अब यह कपल तीसरे बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

PunjabKesari

रिहाना ने इस साल मई में हुए मेट गाला 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी को सार्वजनिक किया था, जहां उनके पार्टनर रॉकी भी को-चेयर के तौर पर शामिल हुए थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!