दलजीत के कोरियोग्राफर को आया ब्रेन स्ट्रोक, दान का आग्रह कर एक्ट्रेस बोलीं-'यह बहुत महंगा इलाज है, कृपया उनकी मदद करें'

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2025 11:42 AM

dalljiet kaur abhimanyu suffered brain stroke actress requested for donations

एक्ट्रेस दलजीत कौर टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। दलजीत ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भाग लिया था और अपने पूर्व पति शालीन भनोट के साथ इसकी ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, अब...

मुंबई. एक्ट्रेस दलजीत कौर टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। दलजीत ने डांस रियलिटी शो नच बलिए में भाग लिया था और अपने पूर्व पति शालीन भनोट के साथ इसकी ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके नच बलिए के कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इसकी साथ ही उन्होंने 29 मार्च को कोरियोग्राफर के लिए सोशल मीडिया पर महंगे इलाज के लिए दान देने का आग्रह भी किया है। 

 

दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अभिमन्यु की एक तस्वीर शेयर की और उनकी गंभीर स्थिति का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह एक मशहूर कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं, जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्होंने ही हमें नच बलिए जिताया। हम एक परिवार और दोस्त के तौर पर उनका समर्थन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत महंगा इलाज है। कृपया परिवार की हर संभव मदद करें।'

PunjabKesari


अपनी एक अन्य पोस्ट में दलजीत ने लिखा, 'मैं पहले से ही बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन है कि हम मिलकर अभिमन्यु भैया को बचा सकते हैं। अभिमन्यु सिंह। हम आपको बचा लेंगे।' 

PunjabKesari


बता दें, अभिमन्यु सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री के एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने काम्या पंजाबी, दीपिका नागपाल, धीरज धूपर और यशा रूघानी जैसे कई मशहूर स्टार्स के लिए डांस सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!