'फुले' के खिलाफ ब्राह्मणों की नाराजगी से बौखलाए अनुराग कश्यप ने दिया विवादित बयान, FIR दर्ज

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Apr, 2025 11:36 AM

complaint against anurag kashyap for his derogatory remarks against brahmins

फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप इस वक्त अनंत महादेवन की जीवनी पर आधारित फिल्म 'फुले' को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे हैं। फिल्म को मिल रही आलोचनाओं से परेशान अनुराग कश्यप ने केवल सेंसर बोर्ड को ही नहीं बल्कि जातिवाद वाले हंगामे के खिलाफ अपनी बात रखी...


मुंबई: फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप इस वक्त अनंत महादेवन की जीवनी पर आधारित फिल्म 'फुले' को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे हैं। फिल्म को मिल रही आलोचनाओं से परेशान अनुराग कश्यप ने केवल सेंसर बोर्ड को ही नहीं बल्कि जातिवाद वाले हंगामे के खिलाफ अपनी बात रखी है।  उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ भी नफरत से भरा कॉमेंट कर डाला है। 

PunjabKesari

अनुराग कश्यप ने दुख जताया कि समाज की कथित 'असहज सच्चाई' को बयां करने वाली 'पंजाब 95', 'तीस', 'धड़क 2' जैसी कई फिल्मों को सेंसरशिप का सामना करना पड़ता है और वे रिलीज नहीं हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना चेहरा आईने में देखकर शर्म आती है। उन्हें इतनी शर्म आती है कि वो खुलकर यह भी नहीं बता पाते कि फिल्म में ऐसा क्या है जो उन्हें परेशान करता है, कायरों।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

उन्होंने ब्राह्मणों से यह तय करने के लिए कहा कि भारत में जातिवाद है या नहीं। उन्होंने सवाल किया, 'धड़क 2 की स्क्रीनिंग के दौरान, सेंसर बोर्ड ने हमें बताया कि मोदीजी ने भारत में जाति व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसी आधार पर, संतोष को भी भारत में रिलीज़ नहीं किया जा सका। अब, ब्राह्मण फुले पर आपत्ति कर रहे हैं। भाई, अगर जाति व्यवस्था नहीं है तो आप ब्राह्मण कैसे हो सकते हैं? आप कौन हैं? आप क्यों परेशान हो रहे हैं?'

PunjabKesari

 

अनुराग कश्यप के इसी पोस्ट पर लोगों ने उनके खिलाफ और कुछ ने उन्हें सपोर्ट करते हुए भी कॉमेंट किए हैं। एक ने लिखा- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। अनुराग कश्यप ने इस कॉमेंट का जवाब भी दिया है और लिखा, 'ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?

PunjabKesari

 

Head of BJP Maharashtra SM Legal & Advisory Dept के एडवोकेट आशुतोष दुबे ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है एफआईआर की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने इसकी कॉपी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और लिखा, 'मैंने मुंबई पुलिस में ऑफिशियली शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक और जातिवादी कॉमेंट किया था- ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम? सभ्य समाज में इस तरह की नफरत फैलाने वाली बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कानून को अपना काम करना चाहिए।'


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!