'हाउस अरेस्ट' के होस्ट एजाज खान गायब! फोन भी स्विच ऑफ,रेप की FIR के बाद तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 May, 2025 12:53 PM

ajaz khan untraceable and his phone switched off after rape fir

'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और एक्टर एजाज खान इस समय चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एजाज खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज दर्ज हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि रेप का मामला दर्ज होने के बा एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से...

मुंबई:'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और एक्टर एजाज खान इस समय चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एजाज खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज दर्ज हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि रेप का मामला दर्ज होने के बा एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनका फोन भी बंद है। मालूम हो कि उनपर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए एक एक्ट्रेस ने मामला दर्ज करवाया है।

PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की चारकोप पुलिस ने Eijaz Khan से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह संपर्क में नहीं हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ है। उनके घर पुलिस पहुंची थ, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिले।

PunjabKesari

 सोमवार को 'अश्लील' शो 'हाउस अरेस्ट' के प्रसारण को लेकर एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को समन भेजकर जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मुंबई की अंबोली पुलिस ने सोमवार को समन भेजा है। एजाज पर शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 

'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर नाराज महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी शो पर बैन लगाने की मांग की थी।

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!