शादी से पहले इन 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं बिपाशा, अब करण सिंह ग्रोवर संग जी रही हैं ऐसी लाइफ

Edited By Vikas Sharma, Updated: 07 Jan, 2020 11:19 AM

bipasha basu birthday special

अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लेकर अफेयर की खबरों तक काफी सुर्खियों में रही हैं। शादी से पहले बिपाशा कई एक्ट्रेस को डेट...


बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लेकर अफेयर की खबरों तक काफी सुर्खियों में रही हैं। शादी से पहले बिपाशा कई एक्ट्रेस को डेट कर चुकीं हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

1.मिलिंद सोमन

PunjabKesari
बिपाशा के फर्स्ट लव की बात करें तो सबसे पहले उनका नाम मिलिंद सोमन से जुड़ता है। सुपरमॉडल मिलिंद सोमन से बिपाशा की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि बिपाशा काफी बिजी रहने के कारण मिलिंद को समय नही दे पाती थीं, जिसके चलते दोनों में दूरियां पैदा हो गई और ब्रेकअप हो गया।
2.डिनो मोरया

PunjabKesari
मिलिंद सोमन से दूरियों के बाद बिपाशा डिनो मोरया संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में आईं। फिल्म राज की शूटिंग दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन दोनों का ये प्यार सफल न हो सका और कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
3.जॉन अब्राहम

PunjabKesari
डिनो मोरया से ब्रेकअप के बाद बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम के संपर्क में आईं। दोनों की मुलाकात फिल्म साया की शूटिंग के दौरान हुई। वहीं से दोनों के प्यार की शुरूआत हुई। उन दिनों बिपाशा जॉन संग अफेयर को लेकर काफी चर्चित रही और करीब 9 साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। इतने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की सही वजह पता नहीं चल पाई। 

4.राणा दुग्गाबती 

PunjabKesari
'बाहुबली' स्टार राणा दुग्गाबती के साथ भी एक्ट्रेस का अफेयर रह चुका है। बिपाशा और राणा दुग्गाबती ने फिल्म 'दम मारो दम' में एक-साथ काम किया था। कुछ समय तक राणा को डेट करने के बाद बिपाशा उनसे दूर हो गईं। 
 
5.हरमन बवेजा 

PunjabKesari
राणा से अफेयर के बाद बिपाशा को हरमन बवेजा से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ढिश्क्याऊं' की शूटिंग के दौरान हुई। एक्ट्रेस ने हरमन को डेट करने की बात सोशल मीडिया पर भी बताई थी। लेकिन दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नही चल सका। 
6.सैफ अली खान 

PunjabKesari
बिपाशा सैफ अली खान संग अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। दोनों फिल्म रेस 2 की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन सैफ ने अचानक साल 2012 में अचानक करीना से शादी कर ली। इस तरह सैफ और बिपाशा दोनों का ये रिश्ता भी खत्म हो गया। 
2016 में मिला सच्चा प्यार 

PunjabKesari
इन सब एक्टर्स को डेट करने के बाद आखिर बिपाशा को सच्चा प्यार मिल ही गया। सुपरमॉडल करण सिंह ग्रोवर से बिपाशा का मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी।

PunjabKesari

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। शादी के बाद बिपाशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में करण के साथ देखा गया था। फिल्म में बिपाशा को बोल्ड लुक देखने को मिला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!