Edited By suman prajapati, Updated: 07 Apr, 2025 05:13 PM
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने ने 2018 में स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर (डक्टल कार्सिनोमा इन साइटू) से बहादुरी से जंग लड़ी थी।दुर्भाग्यवश वह एक बार फिर कैंसर का शिकार हो गई हैं। जी हां, ताहिरा को दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी...
मुंबई. आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने ने 2018 में स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर (डक्टल कार्सिनोमा इन साइटू) से बहादुरी से जंग लड़ी थी।दुर्भाग्यवश वह एक बार फिर कैंसर का शिकार हो गई हैं। जी हां, ताहिरा को दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने दी। वहीं, जाने माने दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन का निधन हो गया है। इस बुरी खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। तो आइए इसी कडडी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
Indian Idol 15 Winner: मानसी घोष के सिर सजा 'इंडियन आइडल 15' की जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख और नई कार
सिंगिग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' सबसे चर्चित शोज हैं। हाल ही में 'इंडियन आइडल 15' का ग्रैंड फिनाले हुआ है। वहीं अब इस सीजन का विनर मिल गया। अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर छाईं मानसी ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला। इसके साथ ही उन्हें एक नई चमचमाती कार भी मिली है। विनर बनने पर मानसी घोष की खुशी का ठिकाना नहीं है।
मां बनने वाली है गोविंदा की भांजी,पति संग बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर कृष्णा अभिषेक की बहन ने दी Good News
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन मां बनने वाली हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि एक्ट्रेस आरती सिंह के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंज रही है तो आप गलत हैं। जी हां, आरती नहीं बल्कि कॉमेडियन के चाचा की बेटी सौम्या सेठ मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। सौम्या सेठ अब तीन से चार होने जा रही हैं। ये उनकी दूसरी शादी से पहला बच्चा होगा जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि वह चार होने जा रहे हैं। इस पोस्ट पर विक्रांत मैसी, किश्वर मर्चेंट समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही फैंस ने भी प्यार लुटाया है।
पृथ्वीराज के बाद अब 'एम्पुरान' के प्रोड्यूसर को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस, मोहनलाल की पेमेंट से जुड़े हैं तार
साउथ इंडस्ट्री बीते कुछ समय से चर्चा में हैं। साउथ के कई स्टार्स के घर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। हाल ही में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को नोटिस मिला था। वहीं अब 'एम्पुरान' के प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबवूर को नोटिस जारी कर उनकी फिल्म 'लूसिफर' और 'मरक्कर: अरेबिकडालिन्ते सिम्हम' से जुड़े पैसों का हिसाब मांगा है। दोनों ही फिल्म में एक्टर मोहनलाल नजर आए थे। नोटिस में उन्हें बताया गया है कि इस महीने के अंत तक उन्हें अपना जवाब देना है।
राउंड 2 पर अभी भी है दम... आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा हुईं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, 7 साल बाद फिर उसी दर्द से हुआ सामना
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने ने 2018 में स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर (डक्टल कार्सिनोमा इन साइटू) से बहादुरी से जंग लड़ी थी।दुर्भाग्यवश वह एक बार फिर कैंसर का शिकार हो गई हैं। जी हां, ताहिरा को दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने दी। एक भावनात्मक नोट में ताहिरा ने बताया कि कैसे उन्होंने यह फिर से सामना किया, और साथ ही ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के लिए नियमित मैमोग्राम्स की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। ताहिरा ने लिखा- सात साल की इरिटेशन और तकलीफ या रेगुलर चेकअप की ताकत। मैंने दूसरे ऑप्शन को चुना और दूसरों को भी यही सलाह देती हूं कि रेगुलर मैमोग्राम्स करवाते रहें। मेरा राउंड-2 शुरू हो गया है।
डिलीवरी के बाद वाली समस्या: श्रद्धा आर्या बाथरूम से शेयर की फोटो,दिखाई जुड़वा बच्चे होने के बाद की हालत
एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अपने जुड़वां बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं।हाल ही में श्रद्धा ने घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट में अपने बच्चों के नाम की घोषणा की। अब उन्होंने पहली बार डिलीवरी के बाद होने वाली समस्याओं के बारे में बात की जिनसे हर महिला को गुजरना पड़ता है। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि कैसे वह डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से जूझ रही हैं। अपने हाथ में बालों की लटों की एक तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- 'यह रियल है #डिलीवरी के बाद बाल-झड़ता है।'
सेपरेशन के बाद मुग्धा पर उठे सवाल तो तिलमिलाए रविश, बोले-'महिला की गरिमा पर उंगली क्यों उठाई जाए'
टीवी कपल मुग्धा चापेकर और रविश देसाई इस समय काफी चर्चा में हैं।कपल ने हाल ही में 9 साल की शादी तोड़ अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की थी।उनकी अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने चीटिंग जैसी अफवाहें फैलानी शुरू कर दी थी। अब एक्टर ने उन सभी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। रविश ने लोगों को इस मामले से दूर रहने और प्राइवसी का सम्मान करने के लिए कहा है।
‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल्स में संगीत देने वाले फेमस संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी का निधन
मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, फिर फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का देहांत और अब जाने माने दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी भी इस दुनिया से चल बसी हैं। संगीतकार की पत्नी दिव्या जैन का 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे निधन हो गया। अब इस बुरी खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है।
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में भी गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाईं जया बच्चन, पास खड़ी महिला का जोर से झटका हाथ
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर व डायरेक्टर मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 4 अप्रैल की सुबह निधन हो गया। वहीं, बीते दिन 6 अप्रैल को दिवंगत की मुंबई में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, इस मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन भी दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंची, जहां किसी बात को लेकर उनका गुस्सा भड़क गया। अब प्रार्थना सभा से एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
रिकवर हुआ सिंगर श्रेया घोषाल का X अकाउंट, पहला पोस्ट शेयर कर फैंस को इस स्पैम के बारे किया आगाह
फेमस सिंगर श्रेया घोषाल का दो महीने पहले एक्स अकाउंट हैक हो गया था, जो अब जाकर रिकवर हुआ है। एक्स अकाउंट वापस मिलने की जानकारी श्रेया ने खुद एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने किसी स्पैम लिंक पर क्लिक करने के लिए फैंस को सावधान किया है। आइए जानते हैं एक्स अकाउंट रिकवर होने के बाद पहला पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर ने और क्या कुछ कहा?
नशे में धुत TV डायरेक्टर ने लोगों पर चढ़ाई कार, एक की मौत और 6 घायल, गुस्साए लोगों ने की खूब पिटाई
फेमस टीवी निर्देशक सिद्धांत दास (35) को पुलिस ने हाल में गिरफ्तार कर लिया है और एक महिला सहयात्री को भी हिरासत में लिया है। बंगाली डायरेक्टर पर नशे में धुत होकर लोगों को रोंदने का आरोप लगा है, जिसमें एक व्यक्ति की जान भी चली गई।