Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Apr, 2025 02:32 PM

एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अपने जुड़वां बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं।हाल ही में श्रद्धा ने घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट में अपने बच्चों के नाम की घोषणा की। अब उन्होंने पहली बार डिलीवरी के बाद होने वाली...
मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अपने जुड़वां बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं।हाल ही में श्रद्धा ने घिबली-स्टाइल पोर्ट्रेट में अपने बच्चों के नाम की घोषणा की।
अब उन्होंने पहली बार डिलीवरी के बाद होने वाली समस्याओं के बारे में बात की जिनसे हर महिला को गुजरना पड़ता है। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि कैसे वह डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से जूझ रही हैं।

अपने हाथ में बालों की लटों की एक तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- 'यह रियल है #डिलीवरी के बाद बाल-झड़ता है।'
श्रद्धा और राहुल ने नवंबर 2021 में शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी तक अपने पति की पहचान दुनिया से छिपाए रखी। सितंबर 2024 में, राहुल और श्रद्धा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। 19 नवंबर, 2024 को उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। श्रद्धा और उनके पति राहुल नागल ने बीते साल नवंबर में एक बेटा और बेटी का वेलकेम किया था। 1 अप्रैल, 2025 को श्रद्धा ने अपने जुड़वां बच्चों के नामों की घोषणा की। उन्होंने अपने बच्चों की घिबली-स्टाइल इमेज शेयर की जिसने सोशल मीडिया की दुनिया पर कब्जा कर लिया। श्रद्धा ने अपने बेटे का नाम 'शौर्य' और बेटी का नाम 'सिया' रखा है।