पति संग दोस्त पुनीत पाठक शादी में पहुंची भारती सिंह, मेंहदी सेरेमनी में ढोल की बीट पर जमकर नाचा कपल

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Dec, 2020 10:40 AM

bharti singh bhangra in punit pathak mehendi ceremony

जाने-माने कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधी मूनी से शादी रचाई। इस दौरान की तस्वीरें  और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में पुनीत पाठक की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से...

मुंबई: जाने-माने कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधी मूनी से शादी रचाई। इस दौरान की तस्वीरें  और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में पुनीत पाठक की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

इस वीडियो में भारती सिंह बेस्ट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

भारती ढोल पर जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा कर रही हैं। भारती के अलावा उनके पति हर्ष  लिंबाचिया भी जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। भारती हर्ष का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

पुनीत पाठक के करियर की बात करें तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी।  पुनीत पाठक डांस प्लस के कई सीजन भी जज कर चुके हैं। इसके अलावा पुनीत को ABCD और 'नवाबजादे' समेत कई फिल्मों में देखा जा चुका है।

PunjabKesari

पुनीत आखिरी बार 'स्ट्रीट डांसर 3D' में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ देखा गया था। इसके अलावा वह रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर रह चुके हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!