टेलर लॉटनर और टेलर डोम ने सुनाई खुशखबरी, शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Mar, 2026 04:14 PM

taylor lautner and taylor dome set to become parents after 4 years of marriage

हॉलीवुड एक्टर टेलर लॉटनर और उनकी पत्नी टेलर डोम ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी को टेलर ने 26 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें...

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड एक्टर टेलर लॉटनर और उनकी पत्नी टेलर डोम ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी को टेलर ने 26 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

टेलर लॉटनर ने अपनी पत्नी के साथ एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार दो से बढ़कर तीन होने जा रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दो टेलर लॉटनर से बेहतर क्या हो सकता है?” और साथ में एक व्हाइट हार्ट इमोजी भी लगाई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taylor Lautner (@taylorlautner)

तस्वीरों में कपल एक खुले मैदान में नजर आ रहा है, जहां वे अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें दिखाते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक खास तस्वीर में टेलर अपनी पत्नी के बेबी बंप पर प्यार से किस करते नजर आए, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस खुशखबरी के बाद कपल के फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।  

 

कपल की लव स्टोरी

टेलर लॉटनर और टेलर डोम ने साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में लॉटनर ने एक रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया, जो किसी फेयरीटेल से कम नहीं था। इस कपल ने 11 नवंबर 2022 को कैलिफोर्निया के वाइन कंट्री में स्थित Epoch Estate Wines में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की मुलाकात टेलर लॉटनर की बहन मकेना मूर के जरिए हुई थी।

PunjabKesari

करियर की बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो टेलर लॉटनर को ‘ट्वाइलाइट’ फिल्म सीरीज से जबरदस्त पहचान मिली। इस सीरीज में उनके किरदार को खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘Abduction’ जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!