ख्यालों में गुम दिखीं देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं अनुष्का शर्मा, कैमरा देख छिपाया चेहरा

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Oct, 2024 09:32 AM

anushka sharma tries to hide her face from paparazzi as she spotted in mumbai

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से लंदन में रह रही हैं। लंदन में ही वह अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय की परवरिश कर रही हैं। पर्सनल या फिर प्रोफैशनल काम के चलते ही उन्हें भारत में देखा जाता है। जहां कुछ दिन पहले वह मुंबई एयरपोर्ट पर...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से लंदन में रह रही हैं। लंदन में ही वह अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय की परवरिश कर रही हैं। पर्सनल या फिर प्रोफैशनल काम के चलते ही उन्हें भारत में देखा जाता  है।

PunjabKesari

 

जहां कुछ दिन पहले वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी थीं, वहीं 22 अक्टूबर को वह फिर स्पॉट की गईं। इस बार अनुष्का शर्मा कार में बैठी थीं और पपाराजी से चेहरा छुपाती नजर आईं। वह कैमरा देख अनकंफर्टेबल नजर आईं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो Anushka Sharma फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान जैसे ही अनुष्का ने पपाराजी को देखा, उन्होंने हाथ से अपना आधा चेहरा कवर कर लिया। वह पपाराजी को इग्नोर करती दिखीं। एक्ट्रेस अपने ही ख्यालों में खोई हुई थीं। पपाराजी की कैमरे के साथ एक्ट्रेस पर नजरें टिकी थीं पर उन्होंने कोई दिलचस्पी ही नहीं दिखाई।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले ही अनुष्का और विराट दोनों मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आए थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि अनुष्का इसी साल 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। अनुष्का ने लंदन में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट एक तरफ जहां दोनों बच्चों (वामिका और अकाय) को संभाल रहे हैं। वहीं वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी पूरा करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का वर्क कमिटमेंट के कारण ही इंडिया आई हैं। वहीं इससे पहले अनुष्का सितंबर में मुंबई आई थीं और तब उन्होंने पपाराजी को खूब पोज दिए थे।


 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!