अल्लू अर्जुन गिरफ्तार! जेल जाने से पहले एंजाॅय की काॅफी...पत्नी के गालों को चूमा और चेहरे पर स्माइल, देखें तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Dec, 2024 02:04 PM

allu arjun drink coffee and kiss wife during arrest sandhyatheatre stampede case

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी  'पुष्पा 2' की प्री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान हुए हादसे के चलते हुई। इस घटना में एक महिला की जान...

मुंबई: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी  'पुष्पा 2' की प्री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान हुए हादसे के चलते हुई। इस घटना में एक महिला की जान चली गई।

PunjabKesari

इस घटना को लेकर चिक्कडपल्ली पीएस में मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में आज पुलिस बन्नी को गिरफ्तार कर चिक्कडपल्ली पीएस ले गई। अब अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से पहले की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में अल्लू अर्जुन फूलों वाली टी-शर्ट रहने दिख रहे हैं। एक तस्वीर में उन्हें काॅफी एंजाॅय करते देखा गया है।

PunjabKesari

इसके साथ ही जेल जाने से पहले उन्हें पत्नी के गाल पर Kiss करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर मुस्कान भी झलक रही थी। 

PunjabKesari


हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को खारिज करने की मांग करते हुए अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि इस घटना में महिला की मौत हो गई। किसी फिल्म की रिलीज के मौके पर थिएटर में आना उनके लिए स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार थिएटर में आ चुके हैं लेकिन ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुईं। एक्टर ने कहा कि उन्होंने थिएटर प्रबंधन और एसीपी को सूचित किया कि वह थिएटर के पास आ रहे हैं। उनके मुताबिक, कोई लापरवाही नहीं हुई और आरोप झूठे हैं।  यह कहना उचित नहीं है कि यह घटना केवल उनके आने के कारण हुई।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!