पति और बच्चों संग भारत छोड़ने की प्लानिंग में अनुष्का शर्मा, लंदन में विरुष्का बसाएंगे नया आशियाना

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Dec, 2024 03:31 PM

anushka sharma virat kohli to leave india and settle in london soon

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली टिनलेस टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। बीते दिनों से ही खबर आ रही थी कि विरुष्का बच्चों संग लंदन शिफ्ट हे रहे हैं। वहीं अब विराट कोहली के  बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस खबर क...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली टिनलेस टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। बीते दिनों से ही खबर आ रही थी कि विरुष्का बच्चों संग लंदन शिफ्ट हे रहे हैं। वहीं अब विराट कोहली के  बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस खबर क कंफर्म किया है। जी हां, अनुष्का-विराट  भारत छोड़ने की प्लानिंग में हैं। कोच राजकुमार शर्मा ने हाल ही में एक वेब पोर्टल को इंटरव्यू दिया। इसके मुताबिक उन्होंने कहा, ''विराट बच्चों और वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ लंदन शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं।'' 

PunjabKesari

विराट कोहली का एक घर दिल्ली में है। उनके पास मुंबई में भी घर है। उन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था। इसके साथ ही अलीबाग में एक बंग्ला भी खरीदा था।  उन्होंने यह घर छुट्टी मनाने के लिए बनाया था लेकिन अब भारत छोड़ने की प्लानिंग में हैं। विराट कोहली का नया घर लंदन में होगा लेकिन इसको लेकर विराट ने अभी तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

PunjabKesari

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात साल 2013 में एक टेलीविजन शूट के दौरान हुई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत यहीं से हुई और इन्होंने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। साल 2017 में कपल ने इटली में शादी कर ली।

PunjabKesari

साल 2021 में अनुष्का-विराट कोहली ने अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का स्वागत किया जिसका नाम वामिका कोहली रखा। इसके बाद साल 2024 फरवरी में अनुष्का दूसरे बच्चे की मां बनीं। अनुष्का ने 15 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अकाय कोहली है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!