Edited By suman prajapati, Updated: 25 Apr, 2025 04:14 PM

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों एक नई शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने मुंबई की तेज़-तर्रार जिंदगी से थोड़ा हटकर, अपने होमटाउन बीकानेर में बेटी संग बसने का फैसला लिया है। हालांकि, उनके घर का अभी कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा...
मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों एक नई शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने मुंबई की तेज़-तर्रार जिंदगी से थोड़ा हटकर, अपने होमटाउन बीकानेर में बेटी संग बसने का फैसला लिया है। हालांकि, उनके घर का अभी कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। हाल ही में एक व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपने नए घर की झलक दिखाई और बताया कि घर की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।
अपने लेटेस्ट व्लॉग में चारु कभी खुश तो कभी भावुक नजर आईं। एक्ट्रेस ने "अब यह मेरा अपना घर है... यह अहसास बहुत खास है, एक सपना जो अब हकीकत बन गया है।"

चारु असोपा ने बताया कि यह घर लोन पर लिया गया है और जितना वह मुंबई के घर के लिए किराया देती थी तकरीबन उतनी ही इसकी EMI है।

एक्ट्रेस ने कहा-मुंबई में किराया बढ़ता रहता था और यहां पर उनको इस चीज से राहत मिल जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि लाइफ में फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना बहुत ज्यादा जरूरी है। अपने घर में आप खुद की मर्जी से चीजों को कर सकते हो और घर को सजा सकते हो। मेरा मुंबई में पिछले मकान मालिक के साथ में अनुभव बिल्कुल अच्छा नहीं था।"