वेडिंग एनिवर्सरी पर पति विराट संग शाॅपिंग करने निकलीं अनुष्का, कैमरे से बचते-बचाते दिखे 'विरुष्का'

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Dec, 2024 12:27 PM

virat anushka avoid cameras as they go for shoping to celebrate 7th anniversary

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही ये अनुष्का-विराट बी-टाउन का चर्चित कपल्स में हैं। दोनों काम में चाहे कितने भी बिजी हो वक्त निकाल लेते हैं। बुधवार 11 दिसंबर 2024 को कपल की...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही ये अनुष्का-विराट बी-टाउन का चर्चित कपल्स में हैं। दोनों काम में चाहे कितने भी बिजी हो वक्त निकाल लेते हैं। बुधवार 11 दिसंबर 2024 को कपल की शादी को 7 साल पूरे हो गए।

PunjabKesari

इस खास दिन पर भले ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर नहीं किया लेकिन कपल ने साथ में वक्त जरूर बिताया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने अनुष्का संग 7वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। 'विरुष्का' ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए साथ में शॉपिंग का मजा लिया है। दोनों की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का विराट के आगे-आगे चल रहे हैं।

PunjabKesari

ये तस्वीर टीम इंडिया के ब्रिसबेन के होटल के बाहर की बताई जा रही है। अनुष्का ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट, ब्लू जीन्स के साथ मिनिमल मेकअप कैरी किया हुआ है जबकि विराट कोहली भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों यहां मीडिया के कैमरों से बचते-बचाते हुए नजर आए। यहां विराट और अनुष्का कहीं से शॉपिंग करके आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय नहीं हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार साल 2013 में एक-दूसरे से मिले थे। उनकी मुलाकात एक टीवी कमर्शियल के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

दोनों ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद अनुष्का-विराट ने अपने सभी फैंस को चौंकाते हुए इटली में गुपचुप तरीके से ही शादी कर ली।  साल 2021 में कपल पहली बार माता-पिता बने। अनुष्का ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा गया, वहीं इसी साल फरवरी में विराट-अनुष्का एक बेटे अकाय के भी माता-पिता बने हैं। फिलहाल विराट और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है जो इस वक्त बराबरी पर खड़ी है। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!