कोरोना काल में मदद: सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड',सोनू निगम और ऋचा चड्ढा को भी मिला सम्मान

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Nov, 2020 09:17 AM

suniel shetty richa chaddha sonu nigam receive bharat ratna dr ambedkar award

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुनली शेट्टी कई लोगों के लिए आगे आए थे। सुनील ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर खाने की व्यवस्था की थी।

मुंबई: कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुनली शेट्टी कई लोगों के लिए आगे आए थे। सुनील ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर खाने की व्यवस्था की थी।

PunjabKesari

लॉकडाउन के दौरान सुनील ने महिलाओं, पशु कल्याण की भी मदद की थी। वहीं लॉकडाउन के दौरान किए सराहनीय कामों के लिए सुनील शेट्टी को प्रतिष्ठित 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।

PunjabKesari

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सुनील को सम्मानित किया। सुनील शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान सिर्फ 25 लोग मौजूद थे। अवॉर्ड मिलने के बाद सुनील ने कहा-'जिन चीजों पर ध्यान जाता है, उन्हें मत कीजिए। याद रखने वाली चीजें करें, दें और भूल जाएं। स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।' 

PunjabKesari

जुलाई में खबरें आईं थी कि सुनील सेट्टी ने संजय दत्त और कैबिनेट मंत्री असलम शेख और मुंबई शहर के सरंक्षक मंत्री के साथ हाथ मिलाया और शहर के डब्बावालों की मदद की। सुनील ने एक बयान में कहा था कि यह असलम भाई और संजू द्वारा शुरू की गई एक पहल थी, मुझे उनसे हाथ मिलाने में कोई हिचक नहीं थी।' सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि खाने से भरे ट्रकों को पुणे भेजा गया था, जहां लॉकडाउन में डब्बावालों को शिविर में रखा गया था।

PunjabKesari

खेड़ और मालवाल के शिविरों में चावल, दाल, चीनी, आटा और तेल के किट पहुंचाए गए। सुनील शेट्टी के अलावा सिंगर सोनू निगम, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के बुद्ध क्रिएशन ने आयोजित किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे। सुनील के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, गुलशन ग्रोवर, इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर और रोहित रॉय हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!