होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के हाथों लगी पिया राघव के नाम की मेहंदी, फंक्शन से सामने आई पहली तस्वीर

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Sep, 2023 11:11 AM

parineeti chopra and raghav chadha mehendi ceremony first photo viral

एक और जहां फिल्म इंडस्ट्री में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर जोरों शोरों से शादी की तैयारियां चल रही हैं। एक्ट्रेस महज 3 दिन बाद यानि 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसी बीच...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक और जहां फिल्म इंडस्ट्री में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर जोरों शोरों से शादी की तैयारियां चल रही हैं। एक्ट्रेस महज 3 दिन बाद यानि 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसी बीच परिणीति के हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लग गई है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

 

 


19 सितंबर को परिणीति-राघव की मेहंदी सेरेमनी थी, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये गुरुद्वारे की फोटो है जिसमें परिणीति के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है।

 

राघव और परिणीति का मेहंदी फंक्शन दिल्ली में हुआ है। राघव के घर के बाहर टाइट सिक्योरिटी है, जिसकी वजह से फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोमने नहीं आ पा रही हैं। हालांकि, इस फंक्शन की तस्वीर परिणीति के फैन पेज ने शेयर की है।

 


तस्वीर में राघव और परिणीति गुरुद्वारा में पालथी लगाकर बैठे हैं और दोनों ही पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। परिणीति ने हाथ जोड़े हुए हैं और उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 


 
बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में धूमधाम से होगी।  24 सितंबर को शादी के बाद कपल अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!