Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 01:34 PM

मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान-अमेरिका और इजराइल के वॉर के बीच तमिल सुपरस्टार हीरो अजित कुमार बीते दिनों दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए थे। हालांकि, अब वह सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए हैं। इंडिया लौटने के बाद एक्टर ने एक बेशकीमती गाड़ी अपने कार कलेक्शन में...
मुंबई. मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान-अमेरिका और इजराइल के वॉर के बीच तमिल सुपरस्टार हीरो अजित कुमार बीते दिनों दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए थे। हालांकि, अब वह सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए हैं। इंडिया लौटने के बाद एक्टर ने एक बेशकीमती गाड़ी अपने कार कलेक्शन में शामिल की, जिसको लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। अजित कुमार ने हाल ही में एक नई महिंद्रा बीई 6 फॉर्मूला ई कार अपने नाम की है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं।
दरअसल, अजित कुमार रेसिंग में सक्रिय रूप से भाग लेते रहते हैं और अपनी खुद की रेसिंग टीम भी चलाते है। ऐसे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महिंद्रा ने सुपरस्टार को महिंद्रा बीई 6 फॉर्मूला ई कार उपहार में दी है, जो मोटरस्पोर्ट्स के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाती है।
महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने घोषणा की है कि अजित ने अपने कलेक्शन में एक BE 6 फॉर्मूला ई कार शामिल की है। वेबसाइट के अनुसार, FE2 वर्जन की कीमत 23.69 लाख रुपये है, जबकि अतिरिक्त फीचर्स वाले FE3 वर्जन की कीमत ₹24.49 लाख है।
शेयर की गई तस्वीरों में अजित कुमार को गाड़ी के साथ पोज देते, केक काटते और रेसट्रैक पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।