फ्रांस में Top Music Influencers की लिस्ट में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ शामिल हुईं नोरा फतेही

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Sep, 2022 12:38 PM

nora joins beyonce travis scott on list of top music influencers in france

ग्लोबल आर्टिस्ट नोरा फतेही फ्रांस में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ 'इंस्टाग्राम पर शीर्ष संगीत प्रभावकों' (Top Music Influencers on Instagram) की लिस्ट में शामिल हो गईं है। अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की  सफलता के साथ, डांसर ने न...

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आर्टिस्ट नोरा फतेही फ्रांस में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ 'इंस्टाग्राम पर शीर्ष संगीत प्रभावकों' (Top Music Influencers on Instagram) की लिस्ट में शामिल हो गईं है। अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की  सफलता के साथ, डांसर ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय कलाकारों के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। इस उपलब्धि के साथ नोरा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बन गई हैं। 


सही मायने में नोरा फतेही एंटरटेनमेंट जगत के लिए हर बार एक गेम-चेंजर हुई हैं, जिन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनके प्रयासों में से एक है जो एक कलाकार के तौर में उनकी गतिशील बहुमुखी प्रतिभा और संवेदनशीलता को दर्शाता है। फतेही द्वारा गाया, निर्मित और निर्देशित गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम गान बन गया है।

 

 

फ्रांस में इंस्टाग्राम पर प्रमुख संगीत कलाकारों की सूची में नोरा फतेही बेयोंसे के बाद चौथे स्थान पर आईं हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे स्थान पर हैं।

 

नोरा फतेही YouTube पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट होने के अलावा, वह दुनिया में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली अफ्रीकी-अरब सेलिब्रेटी भी हैं और विश्व लेवल पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड स्टार्स में से हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!