Good News: म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर नवरात्रि पर आई लक्ष्मी, पत्नी ऐश्वर्या भंडारी ने दिया बेटी को जन्म

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Mar, 2026 09:43 AM

music composer shreyas puranik and aishwarya bhandari welcome baby girl

मनोरंजन जगत में इन दिनों खुशियों की बहार है। जहां बीते दिन फिल्म प्रोड्यूसर मधू मंटेना ने अपने पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी। वहीं, अब म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। श्रेयस की पत्नी ऐश्वर्या भंडारी ने नवरात्रि के...

मुंबई. मनोरंजन जगत में इन दिनों खुशियों की बहार है। जहां बीते दिन फिल्म प्रोड्यूसर मधू मंटेना ने अपने पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी। वहीं, अब म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। श्रेयस की पत्नी ऐश्वर्या भंडारी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लक्ष्मी बेटी का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में फैंस को दी है, जिसके बाद लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

 

PunjabKesari

श्रेयस पुराणिक और ऐश्वर्या भंडारी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया है, उसमें एक बेबी गर्ल सोती हुई दिखाई दे रही है, जिस पर लिखा है-यह लड़की है। बेबी पुराणिक वर्ल्ड में आपका स्वागत है। इसके साथ ही कपल ने अपनी बेटी के जन्म की तारीख 23 मार्च, 2026 लिखी हुई है। इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा- 'बेटी हुई है! जय माता दी, गणपति बप्पा मोरिया. शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कितने धन्य हैं। - श्रेयस और ऐश्वर्या।' 

 

श्रेयस और ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कपल को पेरेंट्स बनने की जमकर बधाई दे रहे हैं।
   

PunjabKesari

मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के काम की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से एक सिंगर के तौर पर अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने 'गजानना' और 'अब तोहे जाने ना दूंगी' जैसे गानों को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह फिल्म 'एनिमल' के गाने 'सतरंगा' को कंपोज करने के लिए भी जाने जाते हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!