नोरा फतेही ने मेकर्स पर फोड़ा 'सरके चुनरी तेरी सरके' के अश्लील लिरिक्स का ठीकरा, कहा- मुझसे कोई अप्रूवल नहीं लिया

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 11:12 AM

nora fatehi blames makers for the obscene lyrics of sarke chunar teri sarke

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनका ये गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया है और लोगों ने इसके लिरिक्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए। हालांकि, तमाम विवादों के बीच अब यह सॉन्ग...

मुंबई. एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनका ये गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया है और लोगों ने इसके लिरिक्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए। हालांकि, तमाम विवादों के बीच अब यह सॉन्ग यूट्यूब से हट गया है और सरकार ने भी इसे पूरी तरह बैन कर दिया है। इसी बीच अब इस कंट्रोवर्सी पर नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सबको सचाई बताई है।
  

नोरा फतेही ने गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के अश्लील लिरिक्स के इल्जाम मेकर्स पर लगाए हैं और उनका कहना है कि उन्हें इस गाने को लेकर धोखे में रखा गया था।


नोरा फतेही ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर  वीडियो शेयर किया, जिसमें वह इस गाने के विवाद पर अपनी सफाई देती नजर आ रही हैं।
वीडियो में नोरा कहती हैं- "मैं अपने करीबी दोस्त (हेयरस्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो) को खोने के दर्द से उबर रही हूं। मैं एक ऐसी जगह पर थी, जहां नेटवर्क भी नहीं था, इसलिए मुझे पता ही नहीं था कि बाहर क्या चल रहा है। मुझे आज ही कई चीजों को लेकर अपडेट मिला है, इसलिए मैं कुछ बातें साफ-साफ बताना चाहती हूं। मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था, जो एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जिसे 'सैंडलवुड' कहा जाता है। मैंने यह गाना इसलिए किया था क्योंकि यह संजय दत्त के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट था। उनके साथ काम करने से कोई भी मना नहीं करेगा, क्योंकि वह एक आइकॉन हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा ने आगे कहा, "मुझे लगा था कि यह गाना 'नायक नहीं खलनायक हूं' का रीमेक है, जो कि एक आइकॉनिक गाना है। जब मैं इस गाने की शूटिंग कर रही थी, तब मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह से फिल्ममेकर्स पर निर्भर थी। जब उन्होंने मुझे यह गाना ट्रांसलेट करके बताया था, तो इसमें कोई भी भद्दी बात नहीं थी। मुझे कन्नड़ भाषा नहीं आती, इसलिए मैं पूरी तरह से उन पर भरोसा कर रही थी। अब वे जो भी कर रहे हैं- इसका हिंदी वर्जन बनाना और उसमें ऐसे शर्मनाक लिरिक्स डालना- मुझे उसके बारे में कोई आइडिया नहीं था। उन्होंने इस गाने के (हिंदी) लिरिक्स को लेकर मुझसे कोई अप्रूवल नहीं लिया है।"

 


हमारी AI जनरेटेड फोटो इस्तेमाल की
नोरा फतेही ने आरोप लगाया कि मेकर्स ने मेरी और संजय दत्त की AI जनरेटेड फोटो इस्तेमाल की। उन्होंने कहा- "जब उन्होंने मुझे लॉन्च इवेंट पर इनवाइट किया था, तब मैंने इसका कन्नड़ वर्जन देखा था, जिससे मुझे बहुत दिक्कत थी। जब उन्होंने लिरिकल वर्जन पोस्ट किया, तो मुझसे कोई अनुमति नहीं ली। उन्होंने कई भद्दी फोटोज यूज कीं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं खुद अपनी फोटोज अप्रूव करती हूं। इसके बाद उन्होंने मेरी और संजय दत्त की जो फोटो इस्तेमाल की, वह AI जनरेटेड थी और सब जानते हैं कि मैं AI के सख्त खिलाफ हूं। मैं ये सब देखकर बहुत इरिटेट हो गई थी।"

मुझे पता था इश्यू होगा

नोरा ने कहा- "जब मैंने इस गाने का हिंदी वर्जन देखा, तभी मैं समझ गई थी कि इसे लेकर इश्यू होगा, क्योंकि मैं हिंदी समझती हूं। मैंने उसी वक्त डायरेक्टर से कहा था कि यह सही नहीं है और इसका विरोध होगा ही होगा। मैंने उसी वक्त खुद को इससे अलग कर लिया था। आपने देखा होगा कि मैंने इस गाने को बिल्कुल प्रमोट नहीं किया। मैंने डायरेक्टर से साफ कह दिया था कि मेरी इज्जत और इमेज दांव पर लग जाएगी।"

 
नोरा ने आगे कहा- हम जैसे आर्टिस्ट्स के पास कोई बैकअप नहीं होता। हम 'नेपो किड्स' नहीं हैं। हमारे पीछे ऑडियंस के अलावा कोई पॉवर नहीं होती और हमारा इन चीजों पर बहुत कम कंट्रोल होता है। यह शुक्र है कि बॉलीवुड में काम करते हुए मैं लकी रही हूं कि यहां मेरी राय और क्रिएटिविटी की इज्जत होती है, लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज आपकी ओपिनियन नहीं सुनतीं। इस बैकलैश के कारण उन्हें यह गाना हर जगह से हटाना पड़ा है और मैं इसके लिए आभारी हूं।"


आखिर में नोरा फतेही ने मीडिया से अपील करते हुए कहा, "अगर मीडिया और कई पेजेस को यह बात परेशान कर रही है, तो उन्हें उन लोगों को पकड़ना चाहिए जो इस तरह का कंटेंट बना रहे हैं। आप मेकर्स का नाम और तस्वीरें इस्तेमाल करना शुरू करें, तभी उनके अंदर डर पैदा होगा और वे जिम्मेदार बनेंगे। अगर आप सिर्फ आर्टिस्ट का नाम और उसकी इमेज का इस्तेमाल करेंगे, तो कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि इन चीजों पर हमारा कंट्रोल नहीं होता।"  
नोरा का ये सफाई वाला वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है और कई फैंस उनकी बातों का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!