'हदें पार कर दी..नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने को लेकर बोलीं कंगना, कहा- बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 04:14 PM

kangana ranaut reacts on nora fatehi and sanjay dutt song sarke chunar

फिल्म 'केडी' के हालिया रिलीज हुए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का जमकर विरोध हो रहा है। गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लगे हैं। बढ़ते विवाद के बीच अब ये गाना यूट्यूब से गायब हो गया है। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत ने भी इस...

मुंबई. फिल्म 'केडी' के हालिया रिलीज हुए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का जमकर विरोध हो रहा है। गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लगे हैं। बढ़ते विवाद के बीच अब ये गाना यूट्यूब से गायब हो गया है। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत ने भी इस गाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।


 
हाल ही में जब कंगना रनौत से इस गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने हदें पार कर दी हैं। यह पहला मौका नहीं है, पहले भी ऐसा होता रहा है।

PunjabKesari

कंगना ने कहा- पीआर टेक्टिंग और ध्यान खींचने के लिए बॉलीवुड ने सारी हदें पार कर दी है। सारा देश उनको धिक्कार रहा है, फटकार रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनको कोई शर्म है। इस तरह के गाने हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। ये कोई अभी नहीं हुआ है लेकिन बीच-बीच में उन पर प्रतिबंध लगा है। अभी मुझे लगता है कि उनके लिए और सख्ती होनी चाहिए। इस तरह की अश्लीलता का प्रदर्शन... फैमिली के साथ बैठकर टीवी ऑन करना दुश्वार हो गया है। इसका भी बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी।

 


बता दें, तीखी आलोचना के बाद मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से प्राइवेट कर दिया है। अब इस वीडियो को खोलने पर “वीडियो उपलब्ध नहीं है” का मैसेज दिखाई दे रहा है।  


यह गाना एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त पर फिल्माया गया है। गाने के बोल गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं और फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है।


  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!