प्यार रुद्रयश जोशी की हुईं नेहा लक्ष्मी, साउथ इंडियन ब्राइड लुक में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Feb, 2024 02:25 PM

ishqbaaz fame nehalaxmi iyer ties the knot with rudraysh joshii

'इश्कबाज' फेम  नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपनी जिंदगी के खूबसूरत फेज में कदम रख दिया। नेहा लक्ष्मी अपने प्यार  रुद्रयश जोशी संग सात फेरों के बंधन में बंध गईं हैं। उनकी शादी साउथ रीति-रिवाज से हुई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के वीडियो शेयर...

मुंबई: 'इश्कबाज' फेम  नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपनी जिंदगी के खूबसूरत फेज में कदम रख दिया। नेहा लक्ष्मी अपने प्यार  रुद्रयश जोशी संग सात फेरों के बंधन में बंध गईं हैं। उनकी शादी साउथ रीति-रिवाज से हुई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के वीडियो शेयर किए हैं।

 

PunjabKesari

एक्ट्रेस शादी के जोड़े में बेहद सुंदर लग रही हैं। लुक की बात करें तो दुल्हनिया ने स्काई ब्लू कलर की सिल्क साड़ी विअर की थी। लाल चूड़ा, मेहंदी, नथ, हैवी नेकलेस,माथा-पट्टी दुल्हन बनीं नेहा के लुक को परफेक्ट बना रही हैं। उन्होंने गजरे के साथ स्लीक हेयर बन बनाया 

PunjabKesari


इसके अलावा नेहा ने सात फेरों के लिए रेड और गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की। दोनों ही साड़ियों में एक्ट्रेस का लुक कमाल था।वहीं दूल्हे राजा की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का कुर्ता और व्हाइट धोती पहनी थी।

PunjabKesari


नेहा लक्ष्मी के प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के वीडियोज और फोटोज भी वायरल हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में सिंगर अकासा सिंह, एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, श्रेनु पारेख और मानसी भी पहुंची।

PunjabKesari

काम की बात करें तो नेहा लक्ष्मी को शो कुबूल है से फेम मिला था। उन्होंने इस शो में करण सिंह ग्रोवर की छोटी बहन का रोल प्ले किया था। इसके बाद वह ना आना इस देस लाडो, कृष्णा बेन खाखरावाला, मुझसे कुछ कहती है...ये खामोशियां, कुबूल है, ससुराल सिमर का, इश्कबाज, दिल बोले ओबेरॉय और भल्ला कॉलिंग भल्ला जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!