Edited By suman prajapati, Updated: 20 Mar, 2026 01:54 PM

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति दीपक चौहान संग रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आरती ने अपने थाइलैंड वेकेशन से अपने बिकिनी लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन कई...
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति दीपक चौहान संग रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आरती ने अपने थाइलैंड वेकेशन से अपने बिकिनी लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन कई यूजर्स उन्हें इन तस्वीरों के लिए ट्रोल करने लग गए। वहीं, हेटर्स के कमेंट्स से तंग आकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस ट्रोलिंग का करारा जवाब दिया है।
आरती सिंह का करारा जवाब
दरअसल, आरती सिंह ने बिकिनी फोटोज पर यूजर्स के हेट कमेंट्स से परेशान होकर पोस्ट डिलीट कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने नई बिकिनी फोटोज पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। आरती सिंह ने अपने नए पोस्ट में ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए लिखा-मेरी जिंदगी, मेरे रूल्स. मेरा शरीर है और कपड़े भी मेरी अपनी पसंद के होंगे। हम हमेशा सोचते रहते हैं कि लोग क्या कहेंगे, लेकिन ऐसा सोचते-सोचते एक दिन जिंदगी के किसी मोड़ पर हमें लगेगा कि जो दिल चाहता था, वही करना चाहिए था और जिन लोगों के बारे में हम सोचते है, वो तो हमें जानते भी नहीं।'
आरती यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, 'पिछली बार जब मैंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, तो देखा कि कुछ लोगों ने मुझे अनफॉलो कर दिया। मैं मानती हूं कि इसका असर मुझ पर पड़ा और मैंने वो तस्वीरें डिलीट कर द, लेकिन कुछ दिनों बाद मेरी प्यारी दोस्त शेफाली का निधन हो गया। तब मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी कितनी अनप्रेडिक्टेबल है। हम वही क्यों नहीं करते जो हमें सच में खुश करता है? मैं किसी को दुख नहीं पहुंचा रही हूं, तो अगर आपको पसंद नहीं है तो बेझिझक अनफॉलो कर दीजिए और कमेंट में कुछ भी लिखिए। इससे बस आपकी परवरिश नजर आती है, मेरे कपड़ों से नहीं। जो मुझसे सच में प्यार करते हैं, वो मुझे वैसे ही अपनाएंगे जैसी मैं हूं। बस अपनी जिंदगी जियो, खुश रहो और किसी को तकलीफ मत दो।'

शेयर किए गए इस पोस्ट में आरती सिंह बोल्ड अंदाज में अपने पति दीपक संग नजर आ रही हैं। दोनों पानी के बीचों-बीच खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं। कई तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। वहीं, आरती सिंह इस दौरान पिंक बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं।
आरती का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और कई फैंस उनकी बात के साथ सहमति जता रहे हैं और तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।
बता दें, आरती सिंह इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और सुपरस्टारगोविंदा की भांजी है। साल 2007 में 'मायका' सीरियल से करियर की शुरुआत के बाद आरती कई सुपरहिट सीरियल्स में नजर आ चुकी है।