Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 04:39 PM

हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन Kim Kardashian हाल ही में समुद्र किनारे एक सनी डे एंजॉय करती नजर आईं। इस दौरान उनका स्टाइलिश और फिटनेस-फोकस्ड लुक लोगों का खूब ध्यान खींचता दिखा।
लॉस एंजिल्स. हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन Kim Kardashian हाल ही में समुद्र किनारे एक सनी डे एंजॉय करती नजर आईं। इस दौरान उनका स्टाइलिश और फिटनेस-फोकस्ड लुक लोगों का खूब ध्यान खींचता दिखा।
45 वर्षीय स्टार ने बीच डे के लिए बेहद स्टाइलिश स्पोर्टी आउटफिट चुना। उन्होंने लो-कट ब्रा टॉप पहना, जिसमें उनका टोंड टमी साफ नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने अपनी ही फैशन ब्रांड SKIMS की हाई-वेस्टेड लेगिंग्स पहनी, जो उनके फिट फिगर को और भी हाइलाइट कर रही है।

किम ने अपनी कमर पर एक जैकेट बांधी, जिससे उनका एथलीजर लुक और भी आकर्षक लग रहा है।

अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए किम ने बड़े आकार के ब्लैक सनग्लासेस लगाए। उनके काले घने बाल बीच से पार्ट किए हुए और पीछे की ओर बंधे हुए है, जिससे उनका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है और पूरा लुक काफी आकर्षक लग रहा है।

इस बीच डे पर किम अकेली नहीं थीं। उनके साथ उनकी पर्सनल ट्रेनर Melissa Alcantara भी मौजूद थीं।