फैशन इवेंट में बेला हदीद ने बिखेरा ब्लैक लुक का मैजिक, कंधों से जैकेट गिराकर स्टाइलिश पोज देती दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 05:08 PM

bella hadid wowed with her all black look at a fashion event

पेरिस फैशन वीक में अपने शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने के बाद सुपरमॉडल बेला हदीद मंगलवार रात लॉस एंजेलिस में नजर आईं। वह वहां आयोजित एक खास फैशन इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनके ग्लैमरस लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब उनकी इस दौरान की...

पेरिस. पेरिस फैशन वीक में अपने शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने के बाद सुपरमॉडल बेला हदीद मंगलवार रात लॉस एंजेलिस में नजर आईं। वह वहां आयोजित एक खास फैशन इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनके ग्लैमरस लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब उनकी इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

यह इवेंट फैशन ब्रांड REVOLVE के लॉस एंजेलिस लॉन्च के मौके पर आयोजित किया गया था, जो शहर के एक एक्सक्लूसिव मेंबर्स-ओनली क्लब ‘लिविंग रूम’ में रखा गया था। इस पार्टी में बेला हदीद अपने ब्लैक लुक का मैजिक बिखेरती दिखीं।

PunjabKesari
 
लुक की बात करें तो इस मौके पर बेला हदीद ने बेहद स्टाइलिश और बोल्ड आउटफिट चुना। उन्होंने ब्लैक लेस से बना शियर टॉप पहना हुआ, जिसके साथ उन्होंने टाइट ब्लैक कैप्री पैंट्स कैरी की। इस आउटफिट में उनका रनवे-रेडी फिगर साफ नजर आया।

PunjabKesari

उन्होंने अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए एक ओवरसाइज़ ब्लैक लेदर जैकेट भी पहनी, जिसे वह फोटो क्लिक करवाते समय कंधों से हल्का सा गिराकर पोज देती नजर आईं।

 PunjabKesari


बेला ने अपने आउटफिट के साथ हाई हील्स पहनी, जो उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रही थीं। इसके साथ उन्होंने हार्ट शेप का एक चमकदार नेकलेस पहना, जिसने उनके स्टाइल में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।

PunjabKesari


बता दें, पेरिस फैशन वीक के दौरान बेला हदीद ने अपने शानदार रैंप वॉक और फैशन अपीयरेंस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब लॉस एंजेलिस में इस इवेंट के दौरान उनका स्टाइलिश अवतार एक बार फिर फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!