Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 05:21 PM

टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की तरफ से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज 4 साल के बीच ही उनका पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पहली बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक...
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की तरफ से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज 4 साल के बीच ही उनका पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पहली बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
नन्हीं परी के पेरेंट्स बने रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, शेयर की बेबी की पहली झलक
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पहली बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। यह गुड न्यूज रणदीप ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी हैं, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
इंडिया में असफल रही सर्जरी..10 साल की उम्र में बेटे के ट्यूमर से टूट गए थे जॉनी लिवर, बेटी ने किया खुलासा
एक्टर जॉनी लिवर हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्म में भले ही उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने काफी दर्द झेले हैं। उनकी निजी जीवन में एक पल ऐसा आया था, जिसने उन्हें बुरी तरह से तोड़ दिया था। हाल ही में जॉनी लिवर की जिंदगी में आए इस बुरे पल का खुलासा उनकी बेटी जेमी लिवर ने किया है।
यह कोई नई बात नहीं..मलाइका संग डेटिंग की अफवाहों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बताया वायरल तस्वीरों का सच
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर की अफवाहों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को एक पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां वो सोराब बेदी के साथ काफी क्लोज नजर आई थीं। पार्टी में दोनों की मस्ती करते की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब जोर पकड़ा और अफेयर की अफवाहों को हवा मिली। वहीं, इस तरह की अटकलों पर सोराब ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सबके सामने रखी है।
अब कोई बिना इजाजत नहीं कर सकता शिल्पा शेट्टी के नाम या फोटो का इस्तेमाल, पर्सनैलिटी राइट्स पर कोर्ट ने सुनाया फैसला
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को उनके पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए उनके नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के किसी भी अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस फैसले की पुष्टि शिल्पा शेट्टी की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में की गई है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना ने किया रिएक्ट-पिछले दो साल बहुत उथल-पुथल रही
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी सुनीता आहूजा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय तक कपल के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि, इन खबरों को खारिज करते हुए सुनीता कई बार गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात करती दिखीं। वहीं, एक्टर भी अफेयर्स के आरोपों पर सफाई देते नजर आए। इन सबके बीच अब हाल ही में कपल की बेटी टीना आहूजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और माता-पिता के रिश्ते पर बात की है।
फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, लंबी बीमारी से जूझने के बाद ली अंतिम सांस
तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
26 की उम्र में इस मशहूर इन्फ्लुएंसर का निधन, अस्पताल ले जाने से पहले घर पर बेहोश मिले थे अरुण तुपे
सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपने मजेदार अंदाज और देसी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मराठी कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मात्र 26 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। अरुण का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और लाखों फैंस के लिए गहरा सदमा बन गया है।
हंसिका मोटवानी ने पति सोहेल से लिया तलाक, शादी के 4 साल भीतर ही टूटी शादी
टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की तरफ से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज 4 साल के बीच ही उनका पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। हालांकि, सोहेल और हंसिका के तलाक की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन अब उनकी शादी टूटने की खबर कंफर्म हो गई है।
माथे पर किस, हाथों में हाथ लिए रोमांटिक अंदाज..रश्मिका-विजय ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को शादी रचाई थी, जिसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। अब कपल ने अपनी मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की कुछ खूबसूरत झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
निक जोनस की मुंहबोली बहन का 30 की उम्र में निधन, मां ने जाहिर किया अपना दर्द-उन्हें कष्टों से मुक्ति मिल गई
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस की ननद यानि उनके पति निक जोनस की बहन माया किब्बेल का निधन हो गया है। माया काफी लंबे समय से बीमार थी और महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। अपने सबसे करीबी सिस्टर के निधन से निक बुरी तरह टूट गए हैं।