Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2026 04:46 PM

2026 के Actor Awards में जहां कई सितारों ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा, वहीं टियाना टेलर का अंदाज सबसे अलग नजर आया। 35 वर्षीय एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित Shrine Auditorium में आयोजित समारोह में बेहद बोल्ड और आकर्षक लुक में पहुंचीं। इतना...
लॉस एंजिल्स. 2026 के Actor Awards में जहां कई सितारों ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा, वहीं टियाना टेलर का अंदाज सबसे अलग नजर आया। 35 वर्षीय एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित Shrine Auditorium में आयोजित समारोह में बेहद बोल्ड और आकर्षक लुक में पहुंचीं। इतना ही नहीं, इस दौरान उनका बेटी के साथ प्यारा सा अंदाज भी खूब चर्चा में आया।
इस खास मौके पर उन्होंने सिल्वर और ग्रे शेड की ट्रॉम्प ल’ऑइल स्टाइल गाउन पहना, जिसमें फैब्रिक डिटेलिंग और लंबी फ्लोइंग ट्रेन थी। उनकी ड्रेस ने कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच शानदार चमक बिखेरी।

टियाना ने अपने लुक को क्लस्टर डायमंड ईयररिंग्स और नेकलेस के साथ पूरा किया। खासतौर पर उनकी जूलरी ने पूरे आउटफिट को और ग्लैमरस बना दिया। उनका आत्मविश्वास और रेड कार्पेट पर चलने का अंदाज दर्शकों के लिए यादगार रहा।

हालांकि टियाना का स्टाइल चर्चा में रहा, लेकिन असली शो-स्टॉपर उनकी पांच वर्षीय बेटी रू रोज़ शमपर्ट रहीं। छोटी सी रू रोज़ ने रेड कार्पेट पर ऐसी मौजूदगी दर्ज कराई कि हर कोई उनकी मासूम अदाओं पर फिदा हो गया। रू ने कैमरों के सामने बेझिझक पोज दिए, यहां तक कि रेड कार्पेट पर अपनी मां की लंबी ट्रेन को संभालते हुए भी दिखाई दीं।

इतना ही नहीं, उन्होंने रेड कार्पेट पर छोटा-सा इंटरव्यू भी दिया, जिसमें उनका चुलबुला और आत्मविश्वासी अंदाज सभी का दिल जीत गया।

इस इवेंट में मां-बेटी की जोड़ी ने ग्लैमर और क्यूटनेस का खूबसूरत मेल पेश किया। जहां टियाना का बोल्ड फैशन स्टेटमेंट चर्चा में रहा, वहीं रू रोज़ की मासूम मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया।
बता दें, Actor Awards में टेलर को निर्देशक Paul Thomas Anderson की फिल्म One Battle After Another में ‘Perfidia Beverly Hills’ के किरदार के लिए नामांकन मिला है।