मार्टिन शॉर्ट की बेटी Katherine Short ने किया सुसाइड, घर पर खुद को गोली मार समाप्त की जीवन लीला

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 01:26 PM

martin short s daughter katherine short ends her life by commits suicide

मशहूर हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर की 42 वर्षीय बेटी कैथरीन शॉर्ट अपने लॉस एंजिलिस वाले घर पर मृत पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कैथरीन ने सुसाइड किया है।

मुंबई. मशहूर हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर की 42 वर्षीय बेटी कैथरीन शॉर्ट अपने लॉस एंजिलिस वाले घर पर मृत पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कैथरीन ने सुसाइड किया है। टीएमजे के मुताबिक, कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari


एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6 बजे हॉलीवुड हिल्स स्थित उनके घर पर 'लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट' के आपातकालीन क्रू को बुलाया गया था। इसके बाद लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) और आपातकालीन टीमें तुरंत पहुंचीं और टीम ने जांच पड़ताल की और बताया कि कैथरीन की मौत हो चुकी है। बाद में उन्होंने इस खबर की कि कैथरीन ने गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
 
PunjabKesari

फैमिली ने जारी किया नोट
कैथरीन की मौत के बाद उनके पिता मार्टिन शॉर्ट ने एक स्टेटमेंट जारी कर उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "बेहद गहरे दुख के साथ हम कैथरीन हार्टले शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस क्षति से पूरी तरह टूट गया है और आप सभी से निवेदन है कि, इस कठिन समय में हमें थोड़ी प्राइवेसी दीजिए। कैथरीन सभी की प्रिय थीं और उन्हें उनके खुशनुमा अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा जो उन्होंने इस दुनिया में बिखेरी।"

 

 बता दें, कैथरीन के पिता मार्टिन शॉर्ट भले ही एक्टिंग की दुनिया में एक जाने-माने स्टार हैं, लेकिन कैथरीन का इससे कोई वास्ता नहीं रहा। वह अपना खुद का एक क्लीनिक भी चलाती थीं और साथ ही 'अमी हेल्थ' में पार्ट टाइम जॉब करती थीं। हालांकि, दुनिया को मानसिक ज्ञान देने वाली ने कैथरीन की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!