Edited By suman prajapati, Updated: 20 Feb, 2026 01:07 PM

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘यूफोरिया’ में कैल जैकब्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता Eric Dane का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद समाचार की पुष्टि की। एरिक के अचानक निधन से...
एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘यूफोरिया’ में कैल जैकब्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता Eric Dane का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद समाचार की पुष्टि की। एरिक के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बीमारी से जूझ रहे थे एरिक डेन
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एरिक डेन एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नामक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2025 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था, जिसके बाद से वह लगातार इसका इलाज करा रहे थे। बताया गया है कि उन्होंने अपने अंतिम क्षण परिवार के बीच बिताए। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं।
‘यूफोरिया’ से मिली खास पहचान
एरिक डेन ने एचबीओ की चर्चित सीरीज Euphoria में कैल जैकब्स की भूमिका निभाकर खास लोकप्रियता हासिल की थी। इस भूमिका के जरिए उन्होंने नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई।
टीवी से फिल्मों तक का सफर
एरिक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1990 के दशक में टेलीविजन से की थी। उन्होंने Saved by the Bell, The Wonder Years, Roseanne और Married... with Children जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया। बाद में उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और X-Men: The Last Stand तथा Marley & Me जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। उनके अभिनय में विविधता और गहराई साफ झलकती थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत स्थान दिलाया।