Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 06:00 PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस Jennifer Garner ने हाल ही में Flaunt Magazine के लिए नया फोटोशूट कराया, जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सभी का ध्यान खींच लिया। 53 वर्षीय अदाकारा ने कई स्टाइलिश पोज़ दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड एक्ट्रेस Jennifer Garner ने हाल ही में Flaunt Magazine के लिए नया फोटोशूट कराया, जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सभी का ध्यान खींच लिया। 53 वर्षीय अदाकारा ने कई स्टाइलिश पोज़ दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में जेनिफर गार्नर सिज़लिंग लेदर गिवेंची ड्रेस में नजर आईं। यह ड्रेस डिजाइनर Sarah Burton द्वारा तैयार की गई थी।

इस बोल्ड आउटफिट में जेनिफर ने डीप नेकलाइन को हाइलाइट करते हुए किसी भी तरह की एक्सेसरीज़ से दूरी बनाए रखी और मिनिमल मेकअप के साथ अंडरस्टेटेड ग्लैम लुक अपनाया।

मैगज़ीन के कवर पर जेनिफर एक और शानदार अंदाज़ में नजर आईं। उन्होंने Saint Laurent का एंसेंबल पहना, जिसे डिजाइनर Anthony Vaccarello ने डिजाइन किया है। इस लुक में उन्होंने ब्राउन लेदर जैकेट को फ्रंट-नॉटेड व्हाइट शर्ट, मैचिंग ब्राउन स्कर्ट और बोल्ड स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ टीमअप किया, जो उनके ओवरऑल स्टाइल को और भी आकर्षक बना रहा था।

फैंस जेनिफर की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और उनके बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं।