पार्टी में Paris Jackson ने स्टनिंग लुक से खींचा सबका ध्यान, शीयर ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2026 05:56 PM

paris jackson stuns in sheer dress for party

पॉप के किंग कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बेटी और सिंगर-मॉडल पेरिस जैक्सन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पेरिस फैशन वीक के दौरान आयोजित एक शानदार पार्टी में उन्होंने अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 27 वर्षीय पेरिस...

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉप के किंग कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बेटी और सिंगर-मॉडल पेरिस जैक्सन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पेरिस फैशन वीक के दौरान आयोजित एक शानदार पार्टी में उन्होंने अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 27 वर्षीय पेरिस उस आफ्टर-पार्टी में शामिल हुईं, जिसे फ्रांसीसी लग्जरी फैशन ब्रांड क्लोए की ओर से ग्रैंड पैलेस में आयोजित किया गया था। इस दौरान की उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस खास मौके पर पेरिस जैक्सन ने बेहद स्टाइलिश और बोल्ड लुक चुना। उन्होंने हल्के ब्राउन कलर की एक शीयर ड्रेस पहनी, जो पारदर्शी कपड़े से बनी थी और उनके एंकल्स तक गिरती हुई नजर आ रही थी। इस आउटफिट ने उनके लुक को बेहद आकर्षक और फैशनेबल बना दिया।

PunjabKesari

 

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पेरिस ने ड्रेस से मैचिंग ओपन-टो सैंडल्स पहने। अपने लंबे बालों को उन्होंने हल्की वेव्स में खुला रखा, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट दिखाई दे रहा था।

PunjabKesari

एक्सेसरीज की बात करें तो पेरिस ने गोल्ड-चेन वाले स्टाइलिश नेकलेस पहने, जो उनके पूरे लुक को ग्लैमरस टच दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में एक छोटा बरगंडी कलर का पर्स भी कैरी किया , जो उनके स्टाइल में चार चांद लगा रहा था।

PunjabKesari

पेरिस जैक्सन का यह पब्लिक अपीयरेंस ऐसे समय में सामने आया है जब वह अपने दिवंगत पिता माइकल जैक्सन की संपत्ति से जुड़े कानूनी मामले को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह इस समय अपने पिता की एस्टेट के एग्जीक्यूटर्स के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!