Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 05:38 PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस Anya Taylor-Joy हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट हुई, जहां उनका स्टाइलिश और एलीगेंट अंदाज देखने को मिला। ‘टुडे’ शो में अपने इंटरव्यू के बाद एक्ट्रेस रात के समय ईस्ट विलेज इलाके में घूमने निकलीं और इस दौरान उनका लुक काफी चर्चा में...
न्यूयॉर्क. हॉलीवुड एक्ट्रेस Anya Taylor-Joy हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट हुई, जहां उनका स्टाइलिश और एलीगेंट अंदाज देखने को मिला। ‘टुडे’ शो में अपने इंटरव्यू के बाद एक्ट्रेस रात के समय ईस्ट विलेज इलाके में घूमने निकलीं और इस दौरान उनका लुक काफी चर्चा में रहा। उनके इस लुक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान आन्या ने ब्लैक लेदर कोट पहना, जिसमें फर जैसा ट्रिम लगा हुआ था। उनका यह आउटफिट न सिर्फ सर्द मौसम के लिए परफेक्ट था, बल्कि बेहद फैशनेबल भी लग रहा था। इसके साथ उन्होंने डेनिम जींस कैरी की, जिससे उनका लुक कैजुअल और ट्रेंडी दोनों नजर आया।

फुटवियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक हील्ड बूट्स पहने, जो उनके पूरे लुक को और ज्यादा क्लासी बना रहे थे। उन्होंने अपने सुनहरे बालों को खुला रखा, जो उनके लुक में एक नैचुरल टच जोड़ रहे थे।

एक्सेसरीज में आन्या ने ज्यादा कुछ नहीं पहना, ताकि उनका आउटफिट ही फोकस में रहे। उन्होंने सिर्फ छोटे गोल्ड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। मेकअप भी काफी सटल रखा गया था। गालों पर हल्का ब्लश और लिप्स पर ग्लॉसी पिंक टिंट उनके फ्रेश और ग्लोइंग लुक को निखार रहा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आन्या टेलर-जॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म The Super Mario Galaxy Movie के प्रमोशन में व्यस्त हैं।