क्रिश्चियन लड़की को दुल्हन बनाएंगे 45 के साउथ सुपरस्टार प्रभास! जोर-शोर से है शादी की चर्चा

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jan, 2025 02:04 PM

wedding bells for prabhas trade analyst cryptic post sparks excitement

सुपरस्टार प्रभास साउथ सिनेमा के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। उनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी को लेकर एक बार फिर जोरशोर से चर्चा शुरू हो गई है। खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार ने अपना हमसफर चुन लिया है। और वे...

मुंबई: सुपरस्टार प्रभास साउथ सिनेमा के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। उनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी को लेकर एक बार फिर जोरशोर से चर्चा शुरू हो गई है। खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार ने अपना हमसफर चुन लिया है और वे बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।  

PunjabKesari

कुछ फैंस उनका नाम 'बाहुबली' को-एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिरकार वो प्रभास की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। वहीं उनकी होने वाली दुल्हनिया कौन होंगी इस बारे में उनके करीबी दोस्त ने जानकारी दी है।

 

PunjabKesari

 ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयन ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें प्रभास की शादी को लेकर हिंट दिखाई दिया। उन्होंने इसमें सिर्फ प्रभास का नाम लिखा है। इसके साथ घर की और साथ में क्रिश्चियन दुल्हन वाली इमोजी लगाई है।

PunjabKesari

इसके बाद से सुपरस्टार की शादी की खबरें सामने आने लगीं लेकिन ये पहली बार नहीं है जब प्रभास की शादी को लेकर अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले साउथ सिनेमा के ही एक सुपरस्टार ने प्रभास की होने वाली दुल्हनिया को लेकर बात की थी। दरअसल राम चरण ने सबसे पहले टॉक शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 4' में प्रभास की शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया था। राम चरण ने कहा था कि प्रभास की होने वाली वाइफ आंध्र प्रदेश के गणपवरम की रहने वाली हो सकती हैं। प्रभास ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

वर्कफ्रंट पर प्रभास आखिरी बार माइथोलॉजी पर बेस्ड साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई दिए थे। अब एक्टर 'द राजा साब' में नजर आएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!