मेगास्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' की रिलीज डेट आई सामने, फैंस को करना होगा बस इतने महीनों का इंतजार

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jun, 2025 01:31 PM

the release date of megastar prabhas s film  the raja saheb  is out

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द राजा साहब को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी थिएट्रिकल फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने द राजा साहब की रिलीज के लिए   05 दिसंबर की डेट फाइनल कर दी है।

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द राजा साहब को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी थिएट्रिकल फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने द राजा साहब की रिलीज के लिए   05 दिसंबर की डेट फाइनल कर दी है। 

प्रभास द राजा साहब में लीड रोल निभा रहे है। यह उनका पहला पूरा हॉरर एंटरटेनर है। मारुथी के निर्देशन में बनी द राजा साहब एक डरावनी लेकिन जबरदस्त एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म होने का वादा करती है। इस फिल्म का टीज़र 16 जून को रिलीज़ होने वाला है। 

पीपुल मीडिया फैक्ट्री के सहयोग से बनी फिल्म द राजा साहब एक शानदार विज़ुअल ट्रीट है, जिसे भव्य स्केल पर और बेहतरीन प्रोडक्शन वैल्यूज़ के साथ तैयार किया गया है। फिल्म के निर्माता टी.जी. विश्व प्रसाद हैं। सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं कार्तिक पलानी, और थमन एस दे रहे हैं एक धमाकेदार और ज़बरदस्त म्यूज़िक स्कोर, जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म की कास्ट में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार शामिल हैं।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!