शादी से IPL तक कंट्रोवर्शियल रही है दारा सिंह के बेटे विन्दु की लाइफ

Edited By Konika, Updated: 06 May, 2019 11:55 AM

vindu dara singh birthday special

एक्टर दारा सिंह के बेटे विन्दु दारा सिंह आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। पिता दारा सिंह की तरह विन्दु ने उतना नाम तो नहीं कमाया लेकिन विवादों से जरूर चर्चा में आ गए। विन्दु ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। विन्दु ने साल...

मुंबई: एक्टर दारा सिंह के बेटे विन्दु दारा सिंह आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। पिता दारा सिंह की तरह विन्दु ने उतना नाम तो नहीं कमाया लेकिन विवादों से जरूर चर्चा में आ गए। विन्दु ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। विन्दु ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म रब दिया रक्खा में काम किया। इसके बाद वह कई सारी पंजाबी फिल्म में नजर आए। खास बात यह है कि वह ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आए। 

 

PunjabKesari


विवादों की बात करें तो विन्दु दारा सिंह का नाम साल 2013 में हुए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में सामने आया था। विन्दु पर आरोप लगे कि उन्होंने बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विन्दु को बेल दे दी थी।

 

PunjabKesari

 

विन्दु फिलहाल बेल पर रिहा है। वहीं, उन्हें आईपीएल के दौरान स्टेडियम में जाने पर आजीवन प्रतिबंध लगा है। इस मामले में जस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के तीन खिलाड़ियों- श्रीसंत, अजीत चंदेला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार किया था। 

 

PunjabKesari


पर्सनल लाइफ की बात करें तो विन्दु ने दो शादियां की है। पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से की थी। इस शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इसके कारण फराह हाथों की नस काटकर सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। कुछ कारणों की वजह से विंदु और फराह ने 2003 में तलाक ले लिया था। इसके बाद विंदु ने मॉडल डिनो उमारोवा से शादी की थी। विन्दु और डिनो की एक बेटी है। वहीं, फराह ने साल 2003 में सुमित सहगल से शादी की थी।  

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!